Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    शादी के 3 दिन बाद दुल्हन चाचा के साथ फरार:हाथरस में ससुराल वालों को बेहोश कर 15 लाख की ज्वैलरी और नकदी भी ले गई

    7 hours ago

    1

    0

    हाथरस में एक नवविवाहिता दुल्हन पर ससुराल वालों को बेहोश कर लाखों रुपये के जेवर और नकदी लेकर फरार होने का आरोप लगा है। यह घटना कोतवाली सदर क्षेत्र के नई का नगला नई बस्ती में हुई। पुलिस को मामले की सूचना दे दी गई है। जानकारी के अनुसार, नई का नगला निवासी सुनील पुत्र हेतराम की शादी 21 फरवरी को कोतवाली क्षेत्र के गांव परसारा निवासी 20 वर्षीय मोनिका पुत्री धर्मेंद्र के साथ हुई थी। सुनील शटरिंग का काम करता है। सुहागरात के दिन पति पर किया था चाकू से हमला सुनील ने बताया कि सुहागरात के दिन मोनिका ने उसे छूने नहीं दिया और उसके हाथ पर चाकू मार दिया। मोनिका का यह व्यवहार देखकर सुनील अलग बिस्तर पर सो गया। अगले दिन सुनील ने अपने ससुराल वालों को इसकी जानकारी दी, जिसके बाद मोनिका के परिजन आए और दोनों को समझाया। हालांकि, वे भी मोनिका के इरादों को भांप नहीं पाए। परिजनों के जाने के बाद, 25 फरवरी की शाम को मोनिका ने परिवार के सभी सदस्यों के लिए खाना बनाया। उसने बड़े प्यार से सभी को खाना परोसा और अपने पति सुनील को विशेष रूप से अपने हाथों से खिलाया। खाना खाने के बाद पूरा परिवार बेहोश हो गया। इसके बाद रात के समय मोनिका घर में रखे लगभग 10 लाख रुपये के सोने के जेवरात, 4 से 5 लाख रुपये के चांदी के जेवरात और 18,000 रुपये की नकदी लेकर फरार हो गई। सुबह जब सुनील की आंख खुली तो उसने मोनिका को कमरे में नहीं पाया। पूरे घर में तलाश करने पर भी वह नहीं मिली और घर का मुख्य दरवाजा खुला था। पुलिस भी मामले की कर रही जांच पड़ताल सुनील ने परिवार के अन्य सदस्यों को जगाया, तब उन्हें पता चला कि मोनिका घर से सारी ज्वेलरी और नकदी लेकर जा चुकी है। बाद में पता चला कि मोनिका का अपने ही गांव के रिश्ते के चाचा से प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह उसी के साथ फरार हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पर्यटन मंत्री के के भाषण के दौरान बिजली गुल:बैटरी बैकअप वाला स्पीकर भी नहीं चला, बिना माइक के बोलते रहे कैबिनेट मंत्री जयवीर सिंह
    Next Article
    बागपत में 'भविष्य पर चर्चा' छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित:25 स्कूलों से 1000 छात्र-छात्राओं ने किया प्रतिभाग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment