Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में एक्सप्रेसवे मुआवजे पर किसानों का प्रर्दशन:मंडलायुक्त ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन

    12 hours ago

    2

    0

    बागपत में दिल्ली-देहरादून ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के भूमि अधिग्रहण से प्रभावित किसानों ने मुआवजे की समस्या को लेकर मेरठ के मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी से मुलाकात की। किसानों का एक प्रतिनिधिमंडल अपनी शिकायतें लेकर मंडलायुक्त कार्यालय पहुंचा। किसानों ने मंडलायुक्त को बताया कि एक्सप्रेसवे के लिए उनकी भूमि अधिग्रहित की जा चुकी है, लेकिन उन्हें नियमानुसार उचित मुआवजा नहीं मिला है। उन्होंने मुआवजे की प्रक्रिया में पारदर्शिता की कमी और अधिकारियों द्वारा बार-बार चक्कर लगवाने का आरोप लगाया। किसानों ने अपनी समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग की। मंडलायुक्त भानु चंद्र गोस्वामी ने किसानों को आश्वस्त किया कि उन्होंने जिलाधिकारी बागपत से इस विषय पर बात की है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि मामले को प्राथमिकता के आधार पर आर्बिट्रेशन के माध्यम से सुना जाए और किसानों को नियमानुसार मुआवजा दिलाया जाए। मंडलायुक्त ने जल्द ही ठोस कार्रवाई का भरोसा दिया। इस दौरान राष्ट्रीय लोकदल के महासचिव सुखबीर सिंह गठीना, वरिष्ठ नेता सुनील बराला, मेरठ जिला अध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य अनिकेत भारद्वाज, क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रधान नीरज पंडित, सहकारी गन्ना मिल बागपत के पूर्व चेयरमैन डॉ. प्रहलाद सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज कुमार आर्य एडवोकेट, पूर्व सभासद प्रहलाद सिंह और नीरज चौधरी सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    HBTU–GSVM में 5 साल का MOU:मेडिकल में टेक्नोलॉजी को मिलेगा बूस्ट, AI-रोबोटिक सर्जरी पर फोकस होगा
    Next Article
    मंदिर को सेवादार ने किया अपवित्र:साधु भेषधारी ने किया मासूम से दुष्कर्म,पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment