Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    HBTU–GSVM में 5 साल का MOU:मेडिकल में टेक्नोलॉजी को मिलेगा बूस्ट, AI-रोबोटिक सर्जरी पर फोकस होगा

    14 hours ago

    2

    0

    कानपुर में स्वास्थ्य शिक्षा, अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए हरकोर्ट बटलर तकनीकी विश्वविद्यालय (HBTU) और गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज (GSVM) के बीच अहम समझौता (एमओयू) हुआ है। इसके तहत दोनों संस्थान मिलकर हेल्थ-टेक्नोलॉजी और एडवांस मेडिकल रिसर्च के क्षेत्र में काम करेंगे। यह समझौता 5 सालों के लिए किया गया है। इससे छात्रों, शोधकर्ताओं और स्टार्टअप्स को नए मौके मिलेंगे। जीएसवीएम के प्राचार्य डॉ. संजय काला के मुताबिक, इस सहयोग में HBTU की तकनीकी विशेषज्ञता को मेडिकल कॉलेज की क्लिनिकल विशेषज्ञता से जोड़ा जाएगा। इससे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, रोबोटिक सर्जरी, 3D प्रिंटिंग और मेडिकल उपकरणों के विकास जैसे क्षेत्रों में तेजी आएगी। साथ ही मरीजों के अनुसार कस्टमाइज्ड इम्प्लांट और आधुनिक उपकरण तैयार करने पर भी काम होगा। स्टार्टअप्स और रिसर्च को मिलेगा बढ़ावा समझौते के तहत संयुक्त रिसर्च प्रोजेक्ट चलाए जाएंगे। छात्रों और शिक्षकों के लिए ट्रेनिंग प्रोग्राम और वर्कशॉप आयोजित होंगी। साथ ही स्टार्टअप्स को इन्क्यूबेशन और इंडस्ट्री–एकेडमिक सहयोग के जरिए आगे बढ़ाया जाएगा। HBTU का टेक्नोलॉजी बिजनेस इन्क्यूबेशन फाउंडेशन इन नवाचारों को बाजार तक पहुंचाने, मार्गदर्शन देने और जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराने में मदद करेगा। HBTU के कुलसचिव अमित कुमार राठौर ने बताया कि इस पहल से उन्नत तकनीक पर आधारित सस्ती और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं विकसित होंगी। इससे छात्रों और शोधकर्ताओं को व्यावहारिक प्रशिक्षण और नए अवसर भी मिलेंगे। दोनों संस्थानों के अधिकारी रहे मौजूद कार्यक्रम में HBTU की ओर से प्रो. जितेंद्र भास्कर, प्रो. वंदना कौशिक दीक्षित और प्रो. ललित कुमार सिंह मौजूद रहे। वहीं GSVM मेडिकल कॉलेज की ओर से प्राचार्य डॉ. संजय काला और उप-प्राचार्य प्रो. रचना गिरी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चंद्रकांता के क्रूरसिंह 5-दिनों से काशी का कर रहे भ्रमण:बोले-1930 में धार्मिक फिल्म में उर्दू का प्रयोग ज्यादा हुआ, तब भी समाज ने विरोध किया था
    Next Article
    बागपत में एक्सप्रेसवे मुआवजे पर किसानों का प्रर्दशन:मंडलायुक्त ने जल्द समाधान का दिया आश्वासन

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment