Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में हरियाणा के लोगों ने फसलें बर्बाद कीं:कोताना गांव में 50 बीघा से अधिक फसल पर ट्रैक्टर चलाए, कारवाही की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत के कोताना गांव में हरियाणा से आए लोगों ने किसानों की 50 बीघा से अधिक फसल ट्रैक्टर चलाकर बर्बाद कर दी। इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। किसानों का आरोप है कि हरियाणा के लोगों के साथ प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे, जब उनकी फसलें नष्ट की गईं। किसानों के अनुसार, उनकी यह जमीन यमुना नदी पार कर हरियाणा क्षेत्र में आती है। इस भूमि पर गेहूं और अन्य फसलें पूरी तरह तैयार थीं। किसानों ने आरोप लगाया कि हरियाणा से आए लोगों ने जानबूझकर उनकी तैयार फसलों पर ट्रैक्टर चला दिए। किसानों ने इस दौरान विरोध भी किया, लेकिन उनकी बात नहीं सुनी गई। आरोप है कि फसलें बर्बाद करने आए लोगों के साथ हरियाणा पुलिस और अन्य प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद थे, जिनकी उपस्थिति में यह पूरी घटना हुई। किसानों का कहना है कि सीमा विवाद को लेकर बागपत और हरियाणा के किसानों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। यह ताजा मामला इसी विवाद से जुड़ा है। बागपत के किसानों ने अधिकारियों से इस मामले में तत्काल कार्रवाई करने और फसल बर्बाद करने वाले लोगों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मां बाराही देवी धाम पर कड़ी सुरक्षा:एसपी ने प्रवेश, निकास, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण और महिला सुरक्षा का जायजा लिया
    Next Article
    फतेहपुर में बाइक ने साइकिल को मारी टक्कर:साइकिल सवार गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment