Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में जहरीली गैस रिसाव से गार्ड की मौत:मलकपुर मिल में पांच कर्मचारी बेहोश, परिजनों ने किया हंगामा

    5 hours ago

    3

    0

    बागपत के बड़ौत स्थित मलकपुर शुगर मिल में मंगलवार रात ईटीपी (एफ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) से जहरीली गैस रिसाव का दर्दनाक हादसा सामने आया। इस घटना में एक सुरक्षा गार्ड की मौत हो गई, जबकि पांच कर्मचारी बेहोश हो गए। हादसे के बाद मिल परिसर में अफरा-तफरी और भगदड़ मच गई। लाइट चालू करते ही हुआ गैस रिसाव जानकारी के अनुसार, गुराना मार्ग निवासी सुरेश शर्मा मिल में सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात थे। वे ईटीपी प्लांट की लाइट चालू करने गए थे। जैसे ही उन्होंने लाइट ऑन की, अचानक जहरीली गैस का रिसाव हुआ और वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। बचाने पहुंचे कर्मचारी भी हुए बेहोश सुरेश शर्मा को बचाने के लिए पहुंचे अन्य कर्मचारी भी गैस की चपेट में आ गए। हमीद, धर्मेंद्र, प्रदीप, अनिल और बिट्टू समेत पांच कर्मचारी बेहोश हो गए। घटना के दौरान मिल में मौजूद 80 से अधिक कर्मचारियों में भगदड़ मच गई। सुरेश शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों को अस्पताल भेजा गया। हंगामा, पुलिस पहुंची और जांच शुरू हादसे की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और मिल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। सूचना पर सीओ बड़ौत अंशु जैन और इंस्पेक्टर दीक्षित त्यागी पुलिस बल के साथ पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    मामी पर भांजी को डेढ़ लाख में बेचने का आरोप:देवरिया में पुलिस पर मामला दर्ज न करने की शिकायत
    Next Article
    कुशीनगर पुलिस 3 नाबालिग छात्राओं को दिल्ली से किया बरामद:आत्मनिर्भर बनने की सोच के चलते घर छोड़ा था, परिजनों संग लौटीं घर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment