Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में जनगणना 2026-27 की तैयारियां तेज:एडीएम ने सुपरवाइजर व प्रगणकों को दिया प्रशिक्षण

    3 hours ago

    2

    0

    बागपत में जनगणना 2026-27 को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें सुपरवाइजरों और प्रगणकों को विस्तृत जानकारी दी गई। अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) विनीत कुमार उपाध्याय ने उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों को जनगणना की प्रक्रिया, उसके महत्व और बारीकियों से अवगत कराया। अपर जिलाधिकारी उपाध्याय ने बताया कि जनगणना देश की सबसे महत्वपूर्ण प्रक्रियाओं में से एक है। इसके आधार पर विभिन्न योजनाओं का निर्माण और संसाधनों का सही वितरण सुनिश्चित किया जाता है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या त्रुटि की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए। उन्होंने सभी सुपरवाइजरों और प्रगणकों से पूरी जिम्मेदारी और ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने की अपील की। प्रशिक्षण में घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करने की विधि, फॉर्म भरने की प्रक्रिया, डेटा की शुद्धता बनाए रखने और लोगों से संवाद स्थापित करने के तरीके समझाए गए। डिजिटल माध्यमों के उपयोग और तकनीकी पहलुओं पर भी विशेष जोर दिया गया। इस अवसर पर तहसीलदार बड़ौत श्वेता सिंह भी उपस्थित थीं। उन्होंने सभी कर्मियों को निर्देशित करते हुए कहा कि जनगणना का कार्य संवेदनशील होता है और इसे पूरी सावधानी के साथ किया जाना चाहिए। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियों की शंकाओं का समाधान किया गया। उन्हें निर्देश दिए गए कि वे प्रशिक्षण में मिली जानकारी को जमीनी स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करें, ताकि जनगणना 2026-27 का कार्य सफलतापूर्वक पूरा किया जा सके।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलरामपुर से हाईस्कूल में अंशुमान 94.67% पाकर बने टॉपर:अनुभव और अरुण कुमार ने 94.33% पाकर दूसरा स्थान हासिल किया
    Next Article
    गाजियाबाद में अयान बने हाईस्कूल टॉपर:95.3% अंक हासिल कर बोले- पढ़ाई हमेशा पॉजिटिव माहौल में की, मेरे पापा खुद टीचर हैं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment