Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गाजियाबाद में अयान बने हाईस्कूल टॉपर:95.3% अंक हासिल कर बोले- पढ़ाई हमेशा पॉजिटिव माहौल में की, मेरे पापा खुद टीचर हैं

    6 hours ago

    2

    0

    उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने गुरुवार शाम 4 बजे हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा के परिणाम घोषित कर दिए। रिजल्ट जारी होते ही छात्रों का लंबे समय से चला आ रहा इंतजार खत्म हो गया। गाजियाबाद में इस साल कुल 53,888 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। हाईस्कूल (10वीं) में महर्षि दयानंद विद्यापीठ के छात्र अयान ने 95.3 प्रतिशत अंक हासिल कर जिले में पहला स्थान प्राप्त किया। जिले में 10वीं की परीक्षा में 28,574 छात्र-छात्राएं शामिल हुए थे। जिले के टॉपर ने कहा अयान के पिता असलम एक स्कूल में प्राइवेट टीचर हैं। रिजल्ट के दौरान वह भी बेटे के साथ स्कूल पहुंचे। अयान ने बताया कि वह रोजाना 6 से 7 घंटे पढ़ाई करते थे और इस सफलता का श्रेय अपने माता-पिता और शिक्षकों को देते हैं। उन्होंने कहा कि परिवार से मिला अच्छा माहौल और पिता का मार्गदर्शन उनकी सफलता में अहम रहा। “पिता खुद शिक्षक हैं, इसलिए घर पर भी उन्होंने हमेशा पॉजिटिव माहौल में पढ़ाई कराई,” अयान ने बताया। रिजल्ट जारी होने से पहले ही स्कूलों में छात्रों को दोपहर बाद बुलाया गया था। परिणाम घोषित होते ही स्कूलों और घरों में खुशी का माहौल बन गया। यहां देखें रिजल्ट www.upmsp.edu.in और digilocker.gov.in पर देखें रिजल्ट
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में जनगणना 2026-27 की तैयारियां तेज:एडीएम ने सुपरवाइजर व प्रगणकों को दिया प्रशिक्षण
    Next Article
    छतारी के तनिष इंटरमीडिएट परीक्षा में जिला टॉपर बने:91.80% अंक प्राप्त किए, जिले के 78.60% छात्र सफल रहे

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment