Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में महिला से मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी:एसपी ऑफिस में शिकायत, राजेंद्र समेत अन्य पर कार्रवाई की मांग

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत कोतवाली क्षेत्र में एक महिला ने मारपीट, छेड़छाड़ और धमकी देने के गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता ने एसपी ऑफिस में शिकायती पत्र देकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।शिकायती पत्र के अनुसार, 11 अक्टूबर 2026 की सुबह महिला मोटरसाइकिल से अपने खेत की ओर जा रही थी। आरोप है कि इसी दौरान रास्ते में एक युवक और उसके साथ मौजूद अन्य लोगों ने महिला का रास्ता रोक लिया। महिला का आरोप है कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ गाली-गलौज करते हुए मारपीट की। घटना के दौरान उसके पति के साथ भी मारपीट किए जाने का आरोप लगाया गया है। पीड़िता ने शिकायत में बताया कि आरोपियों ने उसके साथ अभद्र व्यवहार किया। विरोध करने पर उसे धमकी दी गई। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि घटना के दौरान उसकी बेटियों के साथ भी अभद्रता करने का प्रयास किया गया। शिकायतकर्ता के मुताबिक, आरोपियों ने वीडियो बनाने और झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकी भी दी। महिला का कहना है कि इस घटना के बाद से वह और उसका परिवार भयभीत है। पीड़िता ने पुलिस से पूरे मामले की गंभीरता से जांच कराने, संबंधित लोगों की भूमिका की पड़ताल करने और दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में महिला ने मेडिकल परीक्षण कराने और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर भी मामले की जांच करने की अपील की है। शिकायतकर्ता ने मामले में निष्पक्ष कार्रवाई कर परिवार को सुरक्षा दिलाने की मांग भी उठाई है। एसपी ऑफिस के अधिकारियों ने जांच कर कारवायिका आश्वासन दिया
    Click here to Read more
    Prev Article
    ISD कॉलेज के लैब अटेंडेंट की गोली मारकर हत्या:प्रयागराज में घर में घुसकर हमला किया, पड़ोसियों से विवाद चल रहा था
    Next Article
    हमीरपुर में करंट लगने से युवक की मौत:फर्राटा पंखे की चपेट में आया युवक, परिवार में सबसे छोटा था; परिवार में मातम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment