Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप:पिता एसपी कार्यालय पहुंचा, एएसपी ने दिया आश्वासन

    1 hour ago

    1

    0

    बागपत में एक नाबालिग से दुष्कर्म का आरोप सामने आया है। कार्रवाई न होने से परेशान पीड़ित पिता ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है और न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित पिता के अनुसार, उनका पुत्र खेत की ओर गया था, तभी एक युवक उसे जबरन खींचकर ले गया और उसके साथ गलत हरकत की। आरोप है कि घटना के बाद बच्चे को जान से मारने की धमकी दी गई, जिससे वह काफी डरा हुआ है। पिता का कहना है कि घटना की सूचना पुलिस को दी गई थी, लेकिन अभी तक इस मामले में कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। आरोपी की गिरफ्तारी न होने से परिवार में नाराजगी और चिंता बढ़ रही है। पीड़ित ने जांच प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि मामले की जांच सही तरीके से नहीं की जा रही है। उन्होंने निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी कार्यालय पहुंचकर पीड़ित ने प्रशासन से मामले को गंभीरता से लेने, आरोपी को जल्द गिरफ्तार करने और उनके पुत्र को न्याय दिलाने की अपील की है। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) प्रवीण कुमार ने मामले की जांच का आश्वासन दिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में गरज-चमक के साथ तेज बारिश:तेज हवा से पेड़ों की डालियां टूटकर गिरीं, गर्मी से मिली राहत
    Next Article
    अवधेश प्रसाद का भाजपा पर हमला:बोले- देश तानाशाही की ओर बढ़ रहा, चुनाव प्रक्रिया पर भी उठाया सवाल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment