Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में रेस्टोरेंट में दबंगों ने की तोड़फोड़:लाखों का नुकसान, व्यापारी आक्रोशित; पुलिस जांच में जुटी

    19 hours ago

    1

    0

    बागपत जनपद के खेकड़ा थाना क्षेत्र के रटौल कस्बे में गुरुवार शाम एक रेस्टोरेंट में दबंगों ने जमकर तोड़फोड़ की। यह घटना बस स्टैंड स्थित कश्यप स्वीट रेस्टोरेंट में हुई, जिसके बाद मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। पीड़ित पक्ष ने रटौल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराकर कार्रवाई की मांग की है। रेस्टोरेंट संचालक टीपू कश्यप के बेटे अनुज कश्यप ने बताया कि भेड़ापुर गांव के कुछ युवकों के साथ सामान के लेनदेन को लेकर उनकी कहासुनी हुई थी। उस समय युवक वहां से चले गए थे। आरोप है कि कुछ घंटे बाद दो दर्जन से अधिक युवक रेस्टोरेंट पर वापस आए और तोड़फोड़ शुरू कर दी। इस अचानक हुई घटना से आसपास अफरा-तफरी मच गई और देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है। पीड़ित पक्ष ने रटौल पुलिस चौकी में शिकायत दर्ज कराई है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है। पीड़ित रेस्टोरेंट संचालक के अनुसार, हमलावर अवैध हथियार लिए हुए थे। इस तोड़फोड़ में रेस्टोरेंट को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। हमलावरों ने रेस्टोरेंट के लेबर के साथ भी मारपीट और अभद्रता की। घटना के बाद से स्थानीय व्यापारियों में आक्रोश है, क्योंकि अभी तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई है और न ही उनकी गिरफ्तारी हुई है। पीड़ित दुकानदार और व्यापारियों ने कहा है कि वे अधिकारियों से इसकी शिकायत करेंगे। यदि उन्हें समाधान नहीं मिलता है, तो वे लखनऊ में भी शिकायत दर्ज कराएंगे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी इको टूरिज्म बोर्ड ने मोबाइल ऐप लॉन्च किया:पर्यटन स्थलों की जानकारी अब एक क्लिक पर उपलब्ध
    Next Article
    गोंडा में भैंस व्यापारी से मारपीट, तीन घायल:12 नामजद व अज्ञात पर केस; 3 पिकअप गाड़ी और चार लाख रुपए लूट का भी आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment