Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोंडा में भैंस व्यापारी से मारपीट, तीन घायल:12 नामजद व अज्ञात पर केस; 3 पिकअप गाड़ी और चार लाख रुपए लूट का भी आरोप

    22 hours ago

    1

    0

    गोंडा जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र में लोलपुर पुल के पास देर रात भैंस व्यापारी जावेद और उसके दो साथियों के साथ मारपीट की गई है। इस घटना में अयोध्या के शेखपुर निवासी जावेद, उसके साथी हसमुद्दीन और ड्राइवर फुरकान को चोटें आई हैं। तीनों घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवाबगंज में भर्ती कराया गया है। जावेद ने आरोप लगाया है कि हमलावरों ने मारपीट के दौरान उनसे 4 लाख रुपये छीन लिए और उनकी पिकअप गाड़ी, जिसमें तीन भैंसें थीं, लेकर फरार हो गए है। हालांकि, नवाबगंज थाने की पुलिस ने लूट की घटना से इनकार किया है। पुलिस ने जावेद की तहरीर पर अयोध्या के दशरथपुर निवासी सूरज, संदीप, सुरेंद्र, अतुल, धर्मेंद्र, सत्यम, पारस, राहुल और सुरेंद्र सहित 12 नामजद तथा कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज किया है। पीड़ित जावेद के पिता जलील ने बताया कि वे और उनका बेटा भैंस खरीदने-बेचने का व्यापार करते हैं। उन्होंने बताया कि बीते सोमवार को गोंडा के जुबेरगंज बाजार में गाड़ी खड़ी करने को लेकर इन्हीं लोगों से उनका विवाद हुआ था। जिसका तब सुलह-समझौता हो गया था जलील के अनुसार, देर रात जब वह और उनका बेटा गोरखपुर के नारायण बाजार से पिकअप से लौट रहे थे। तो लोलपुर पुल के पास बिना नंबर की स्कॉर्पियो गाड़ी से आए हमलावरों ने उनकी गाड़ी रोककर मारपीट की। हमलावरों ने गाड़ी का शीशा तोड़कर लगभग पौने चार लाख रुपये, मोबाइल फोन और तीन भैंसों वाली पिकअप गाड़ी छीन ली। नवाबगंज थाना अध्यक्ष ने बताया कि जावेद की तहरीर के आधार पर कुछ नामजद और कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अन्य आरोपियों की भी तलाश कर रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बागपत में रेस्टोरेंट में दबंगों ने की तोड़फोड़:लाखों का नुकसान, व्यापारी आक्रोशित; पुलिस जांच में जुटी
    Next Article
    बरेली के सर्वोदय नगर में फायरिंग का मामला:पुरानी रंजिश में घर के बाहर फायरिंग, तीन युवक सीसीटीवी में कैद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment