Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में तलवार से हमला, आरोपी फरार:3 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पुलिस तलाश में जुटी

    9 hours ago

    1

    0

    बागपत शहर कोतवाली क्षेत्र में एक परिवार पर तलवार से हमला करने के मामले में तीन दिन बाद भी आरोपी फरार हैं। पुलिस टीम लगातार उनकी तलाश कर रही है, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। इस हमले में पीड़ित परिवार का एक सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गया था। यह घटना बागपत के पुराने कस्बे में हुई थी। विवाद बाइक टकराने को लेकर शुरू हुआ था। पहले बाइक सवार दो युवकों ने एक युवक को टक्कर मारी और गाली-गलौज कर फरार हो गए। इसके बाद, दोनों युवक हाथ में तलवार लेकर पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और हमला कर दिया। हमले में एक युवक की गर्दन में तलवार लगने से वह घायल हो गया। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें एक युवक हाथ में तलवार लिए धमकी देते हुए दौड़ता नजर आ रहा है। पीड़ित परिवार की तहरीर पर पुलिस ने गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की जाएगी। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि, "मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को बहुत शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।"
    Click here to Read more
    Prev Article
    बलिया में माटीकला प्रशिक्षण, 10 जून तक करें आवेदन:15 लाभार्थियों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण, प्रतिदिन 250 स्टाइपेंड
    Next Article
    एचपीसीएल कांड, मुख्य आरोपी के भाई अलग जेलों में शिफ्ट:केशव बांदा, चंद्रशेखर सोनभद्र जेल भेजा गया; अजय पहले ही फतेहगढ़ में

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment