Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बलिया में माटीकला प्रशिक्षण, 10 जून तक करें आवेदन:15 लाभार्थियों को मिलेगा निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण, प्रतिदिन 250 स्टाइपेंड

    10 hours ago

    1

    0

    बलिया में माटीकला शिल्पकारी प्रशिक्षण के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक अभ्यर्थी 10 जून 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह जानकारी जिला ग्रामोद्योग अधिकारी संस्कृति गुप्ता ने दी। उत्तर प्रदेश माटीकलां बोर्ड द्वारा संचालित माटीकलां समन्वित विकास कार्यक्रम के तहत वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए 15 दिवसीय प्रशिक्षण दिया जाएगा। जनपद बलिया के लिए 15 लाभार्थियों का चयन किया जाएगा। यह प्रशिक्षण मण्डलीय ग्रामोद्योग प्रशिक्षण केन्द्र, धर्मागतपुर रतनपुरा, जनपद मऊ में आवासीय और निःशुल्क होगा। प्रशिक्षण अवधि के दौरान लाभार्थियों को प्रतिदिन 250 रुपये का स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की आयु 18 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। पहले आवेदन की अंतिम तिथि 20 मई 2026 थी, जिसे पर्याप्त आवेदन न मिलने के कारण बढ़ाकर 10 जून 2026 कर दिया गया है। इच्छुक उम्मीदवार उत्तर प्रदेश माटीकला बोर्ड की वेबसाइट www.upmatikalaboard.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन के बाद, आवेदन पत्र की मूल प्रति और अपलोड किए गए दस्तावेजों की छायाप्रतियों के साथ जिला ग्रामोद्योग कार्यालय, रामपुर उदयमान, बलिया में जमा करना अनिवार्य होगा। आवश्यक दस्तावेजों में फोटो, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, राशन कार्ड और बैंक पासबुक की छाया प्रति शामिल हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नाबालिग से दुष्कर्म का आरोपी मुठभेड़ में गिरफ्तार:सीतापुर पुलिस ने 20 घंटे में दबोचा, खेत में बेहोश मिली थी किशोरी
    Next Article
    बागपत में तलवार से हमला, आरोपी फरार:3 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं, पुलिस तलाश में जुटी

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment