Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में युवती ने दुष्कर्म का आरोप, एसपी से गुहार:नशीला पदार्थ देकर वारदात का आरोप, पुलिस पर बयान बदलने का दबाव

    7 hours ago

    2

    0

    बागपत में एक युवती ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) से न्याय की गुहार लगाई है। युवती का आरोप है कि गांव के एक युवक ने उसे नशीला पदार्थ देकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस पर बयान बदलने का दबाव बनाने का भी गंभीर आरोप लगाया है। पीड़िता के अनुसार, गांव का ही एक युवक पिछले दो-तीन साल से उसे लगातार परेशान कर रहा था। कई बार विरोध करने के बावजूद आरोपी अपनी हरकतों से बाज नहीं आया और उसे तंग करता रहा। युवती ने बताया कि 25 मार्च 2026 को आरोपी उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। वहां उसे नशीला पदार्थ दिया गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया गया। पीड़िता ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर आरोपियों ने उसके साथ मारपीट की और जान से मारने की कोशिश भी की। बुधवार को पीड़िता पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंची और लिखित शिकायत दर्ज कराई। उसने आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। इस मामले में पुलिस का कहना है कि शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। सभी तथ्यों को गंभीरता से परखा जा रहा है। पुलिस अधीक्षक सूरज राय ने आश्वासन दिया है कि जांच के बाद दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    देवरिया में जनगणना की मॉक सर्वे से परखी गई तैयारी:फील्ड ट्रेनरों को कराया गया हाउस लिस्टिंग का अभ्यास
    Next Article
    बदायूं में युवक का शव सड़क किनारे मिला:ब्लॉक में कंप्यूटर ऑपरेटर के पद पर तैनात था, खेत में पड़ी मिली बाइक

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment