Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बागपत में युवती से छेड़छाड़, जानलेवा हमले का आरोप:पीड़िता ने एसपी से की शिकायत, कड़ी कार्रवाई की मांग

    7 hours ago

    1

    0

    बागपत के खेकड़ा थाना क्षेत्र में एक युवती ने गांव के युवक पर छेड़छाड़ और जानलेवा हमले का आरोप लगाया है। पीड़िता ने इस संबंध में पुलिस अधीक्षक (एसपी) को शिकायत पत्र देकर मुकदमा दर्ज करने और कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पीड़िता के अनुसार, वह पिछले चार माह से एक फैक्ट्री में काम कर रही है। उसने आरोप लगाया है कि उसके साथ काम करने वाला एक युवक उस पर गलत नजर रखता था और लगातार उसे परेशान करता था। युवती ने बताया कि 22 फरवरी 2026 की सुबह करीब 8 बजे जब वह काम पर जाने की तैयारी कर रही थी, तभी आरोपी ने उसके घर का दरवाजा खटखटाया। दरवाजा खोलते ही वह जबरन घर में घुस गया और उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया। विरोध करने पर आरोपी ने उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की और धमकी देकर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद युवती ने तुरंत डायल 112 पर पुलिस को सूचना दी। पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़िता को नजदीकी पुलिस चौकी में शिकायत पत्र देने के लिए कहा। पीड़िता का आरोप है कि बाद में आरोपी कुछ अन्य लोगों के साथ पुलिस चौकी पहुंचा। वहां उसने युवती पर समझौते का दबाव बनाया और उसे धमकाया भी। युवती ने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, अपना मेडिकल परीक्षण कराने और आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि युवती की तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। सीओ अंशु जैन ने कहा कि जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    चित्रकूट में ट्रेजरी घोटाले में 5 आरोपी गिरफ्तार:43 करोड़ के मामले में SIT ने कार्रवाई की, 99 लोगों के खिलाफ मुकदमा
    Next Article
    प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पथराव कर लगाई आग:खिड़की के शीशे टूटे, कुर्सी-दवाएं जलीं, अस्पताल का गेट किया बंद

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment