Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाभी को गोली मारने वाले को 7 साल की कैद:हाथरस कोर्ट ने 4 साल पुराने मामले में सुनाया फैसला, जुर्माना भी लगाया

    1 hour ago

    1

    0

    हाथरस में अदालत ने अपनी भाभी को गोली मारकर घायल करने के आरोपी देवर को सात साल कैद की सजा सुनाई है। आरोपी पर जुर्माना भी लगाया गया है। यह घटना 17 अक्टूबर 2022 को हुई थी। अभियोजन पक्ष के अनुसार, 17 अक्टूबर 2022 को रात्रि 8:30 बजे लक्ष्मण सिंह पुत्र रामवीर सिंह निवासी गुवरारी, थाना मुरसान (वर्तमान पता ससुराल रसूलपुर, जिला मथुरा) अपने घर आया था। पारिवारिक बातों को लेकर उसका अपने पिता और भाई से विवाद हो गया और वह गाली-गलौज करने लगा। जब पिता ने उसे गाली देने से रोका, तो लक्ष्मण सिंह ने अपनी पैंट से तमंचा निकाला और अपनी भाभी नीतेश देवी को जान से मारने की नीयत से सीने में गोली मार दी। गोली लगने से नीतेश देवी घायल होकर जमीन पर गिर पड़ीं। परिवार के अन्य सदस्य जब उन्हें बचाने दौड़े, तो लक्ष्मण सिंह उन्हें धक्का देकर मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल नीतेश देवी को इलाज के लिए आगरा के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इस मामले में मुरसान कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने जांच पूरी कर न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल किया। एडीजीसी प्रतिभा राजपूत ने की पैरवी... मामले की सुनवाई अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट संख्या तीन हर्ष अग्रवाल के न्यायालय में हुई। न्यायालय ने आरोपी लक्ष्मण सिंह को दोषी मानते हुए सात साल के कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। अभियोजन पक्ष की ओर से एडीजीसी प्रतिभा राजपूत ने पैरवी की।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बहराइच में चलती बाइक में लगी आग:युवक गंभीर रूप से झुलसा, रिश्तेदार के घर जाते समय हादसा, लखनऊ रेफर
    Next Article
    शाहजहांपुर में जमीन कब्जाने का प्रयास, VIDEO:6 महीने पहले भी दर्ज कराई थी FIR, पीड़ित पेट्रोल की बोतल लेकर पहुंचा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment