Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाभी के सामने देवरों को पुलिस ने पीटा:फिरोजाबाद में गाड़ी खड़ी करने पर झगड़ा, थप्पड़ मारते हुए धकेलते हुए ले गए

    2 hours ago

    1

    0

    फिरोजाबाद के जैन मंदिर तिराहे पर सोमवार रात को गाड़ी खड़ी करने को लेकर विवाद मारपीट में बदल गया। इस दौरान एक टैक्सी चालक और एक युवक के बीच हाथापाई हुई। पीड़ित पक्ष के अनुसार, युवक अपनी गाड़ी खड़ी कर रहा था तभी टैक्सी चालक से कहासुनी हो गई। बात इतनी बढ़ी कि चालक ने युवक के साथ मारपीट शुरू कर दी। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव किया, लेकिन झगड़ा बढ़ता गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पीड़ितों को उम्मीद थी कि उन्हें सुरक्षा और राहत मिलेगी, लेकिन आरोप है कि पुलिस ने युवक और उसके भाई के साथ सख्ती बरती। दोनों भाइयों को धक्का देकर खींचते हुए ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। इस वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं। युवक की भाभी ने भी की मदद की गुहार घटनास्थल पर युवक की भाभी भी मौजूद थीं। उन्होंने अपने देवर को बचाने के लिए पुलिसकर्मियों से गुहार लगाई, लेकिन उनकी अपील का कोई असर नहीं हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि यह पूरा विवाद सिर्फ गाड़ी खड़ी करने को लेकर शुरू हुआ था, लेकिन पुलिस की कार्रवाई के कारण यह एक बड़ा मुद्दा बन गया। निष्पक्ष कार्रवाई और न्याय की मांग फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। पीड़ित पक्ष ने निष्पक्ष कार्रवाई और न्याय की मांग की है। वीडियो वायरल होने के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है और पुलिस की भूमिका को लेकर चर्चाएं जारी हैं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    संत कबीर नगर में साड़े कला-सोहरवलिया पुरवा मार्ग का शिलन्यास:विधायक अनिल त्रिपाठी ने किया भूमि पूजन, 96 लाख की लागत से बनेगी एक किमी लंबी सड़क
    Next Article
    मुजफ्फरनगर में 7 किमी सड़क पर 57 गड्ढे:जौली रोड बनी हादसों का जाल, PWD पर लापरवाही के आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment