Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    गोरखपुर सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:जज के ऑफिस पहुंचा लेटर, अलर्ट मोड पर पुलिस और सुरक्षा एजेंसी

    1 hour ago

    1

    0

    गोरखपुर के सोमवार को डिस्ट्रिक्ट जज के ऑफिस में एक लेटर पहुंचा। जिसे देखकर सबसे होश उड़ गए। लेटर में 30 मार्च के दिन सिविल कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। जानकारी के मुताबिक लेटर पर 'शिवशंकर गोस्वामी' नाम के व्यक्ति का सिग्नेचर भी किया गया है। भेजने वाले ने खुद को एक लॉ क्लर्क बताया है। साथ ही TMC से जुड़ें होने का जिक्र भी किया है। धमकी भरे इस लेटर को देखकर हड़कंप मच गया। पुलिस को तत्काल सूचना दी गई, जिसके बाद और खुफिया एजेंसियां पूरी तरह अलर्ट हो गई हैं। कोर्ट में सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम कर दिए गए। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पश्चिम बंगाल पुलिस अधिकारी से जानकारी मिलने का दावा लेटर पर 6 मार्च का डेट लिखा हुआ है। साथ ही इस पर 'शिवशंकर गोस्वामी' नाम के व्यक्ति के सिग्नेचर भी किया गया है। भेजने वाले ने खुद को एक लॉ क्लर्क बताया है। लेटर में दावा किया गया है कि उसे इस हमले के बारे में पश्चिम बंगाल पुलिस के एक अधिकारी, सुदीप्त प्रमाणिक से जानकारी मिली है। साथ ही, पत्र लिखने वाले ने खुद को तृणमूल कांग्रेस (TMC) से जुड़ा हुआ बताया है। जांच में जुटी पुलिस धमकी भरे इस लेटर में एक मोबाइल नंबर का भी जिक्र है, जिसकी कॉल डिटेल्स और लोकेशन पुलिस खंगाल रही है। हालांकि, पुलिस अभी इस बात की पुष्टि नहीं किया है कि यह किसी की शरारत है या वाकई कोई बड़ी साजिश। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम इस मामले पर एसएसपी डॉ. कौस्तुभ के अनुसार कोर्ट परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पहले से ही कड़ी है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि मामले की गहराई से जांच की जा रही है और सुरक्षा घेरे को और ज्यादा मजबूत कर दिया गया है। फिलहाल हर आने-जाने वाले पर नजर रखी जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    पुरानी रंजिश में युवक की हत्या का आरोप:परिजन बोले- शराब पिलाने के बहाने घर से ले गए थे आरोपी, सड़क के किनारे मिला शव
    Next Article
    6 साल बाद गठित हुई BJP की नई महानगर कार्यकारिणी:गिरीश भंडूला ने 7 पुराने पदाधिकारी रिपीट किए,11 नए चेहरे टीम में शामिल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment