Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाभी ने गंगाजल लेकर कसम खाई, प्रेमी ने गला रेता:रिश्ता तोड़ने पर वारदात की; गोरखपुर में देवर ने समझाने के लिए बुलाया था

    7 hours ago

    2

    0

    गोरखपुर में महिला की गला रेतकर हत्या मामले में चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस के मुताबिक, महिला खुशबू (28) और हत्यारोपी सीताराम (28) के बीच अफेयर था। खुशबू के घरवालों को जानकारी हुई तो उन्होंने दोनों को समझाया। 3 बार पंचायत भी हुई। सीताराम का घर खुशबू के घर से महज 500 मीटर की दूरी पर है। इस वजह से खुशबू के देवर जितेंद्र (26) और सीताराम के बीच अच्छी दोस्ती थी। बुधवार को जितेंद्र ने पहले भाभी से बात की। फिर सीताराम को समझाने के लिए बुलाया। दोनों को आमने-सामने खड़ा किया। हाथ में गंगाजल देकर कसम खिलाई कि अब दोनों के बीच कोई रिश्ता नहीं रहेगा। दोनों कभी नहीं मिलेंगे। खुशबू ने कसम खाई कि आज से सीताराम से दूरी बना लेगी। कभी बात नहीं करेगी। यह सुनते ही सीताराम ने जेब से चाकू निकाला और उसका गला रेत दिया। फिर फरार हो गया। परिवार की तहरीर पर पुलिस केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। मामला गगहा थाना क्षेत्र के गजपुर कटरा बाजार का है। पहले पूरा मामला सिलसिलेवार तरीके से समझ लीजिए- अब पढ़िए पुलिस पूछताछ में क्या-क्या खुलासे हुए- SP साउथ दिनेश पुरी ने बताया- घरवालों से पूछताछ में पता चला कि उपेंद्र से शादी के बाद से ही खुशबू और सीताराम की बातचीत होती थी। देवर का दोस्त होने के नाते सीताराम अक्सर घर आता जाता रहता था। धीरे-धीरे दोनों की बातचीत बढ़ी। फिर अफेयर हो गया। खुशबू के घरवालों को इसकी भनक लग गई। इसको लेकर खुशबू के ससुर प्रकाश ने आरोपी के परिजनों से शिकायत की लेकिन, बात नहीं बनी। 1 अप्रैल को खुशबू के देवर जितेंद्र ने अपने दोस्त आरोपी सीताराम को घर बुलाया। भाभी खुशबू के सामने बात की। कहा- परिवार की गांव में बदनामी हो रही है। अब जो भी रिश्ता है, वह खत्म करो। आज से दोनों एक-दूसरे से मतलब नहीं रखोगे। सीताराम से कहा कि आज के बाद तुम मेरे घर नहीं आओगे। सीताराम ने हामी भर दी। फिर जितेंद्र गंगा जल लेकर आया। उसने खुशबू और सीताराम से कहा कि हाथ में गंगाजल लेकर दोनों लोग कसम खाओ। इस पर सीताराम भड़क गया। मगर खुशबू ने अपने हाथ में गंगा जल लेकर कसम खा ली। यह सुनते ही सीताराम ने खुशबू पर हमला कर दिया। फिर भागने लगा। लहूलुहान भाभी को बचाने चक्कर में जितेंद्र आरोपी को पकड़ नहीं पाया। ----------------------- अब भास्कर के सबसे बड़े सर्वे में हिस्सा लीजिए… यूपी में विधायकों के 4 साल पूरे हो चुके हैं। क्या आपके मौजूदा विधायक को 2027 के विधानसभा चुनाव में टिकट मिलना चाहिए? भास्कर सर्वे में हिस्सा लेकर बताइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    अमेरिका ने जंग के बीच 3 आर्मी अफसरों को हटाया:ट्रम्प बोले- ईरान से डील नहीं हुई तो उपराष्ट्रपति दोषी, समझौता हुआ तो क्रेडिट मेरा
    Next Article
    मैनपुरी में चाचा-भतीजे को 20 मिनट रौंदती रहीं गाड़ियां, मौत:बाइक को डंपर ने ठोकर मारी, शादी समारोह से लौट रहे थे 3 लोग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment