Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भागते हुए आए हमलावर ने असलहा तानकर दागी गाेलियां:प्रयागराज में बेखौफ नजर आया, चाची-भतीजे को गोली मारने का लाइव वीडियो

    4 hours ago

    1

    0

    प्रयागराज में अलविदा की नमाज से पहले घर पर चढ़कर फायरिंग की घटना का वीडियो सामने आया है। इसमें दिखाई दे रहा है कि हमलावर किस कदर बेखौफ थे। इसमें एक हमलावर दौड़ते हुए आकर असलहे से फायर करता नजर आ रहा है। वहीं दूसरे वीडियो में गोली लगने के बाद महिला व उसका 15 साल का भतीजा लहुलुहान हालत में जमीन पर पड़े और मौके पर अफरातफरी दिखाई पड़ रही है। पहला वीडियो आठ, दूसरा 28 सेकेंड का इसमें एक वीडियो आठ सेकेंड और दूसरा 28 सेकेंड का है। घटना के दौरान किसी ने मोबाइल से ही यह वीडियो शूट किया है। पहले वीडियो में एक हमलावर दौड़कर भुक्तभोगी महिला खुशमुदा के घर की ओर आता दिखाई देता है। दौड़ते हुए ही वह असलहा निकाल लेता है और इसके बाद फायरिंग शुरू कर देता है। एक के बाद एक दो फायर करता वह नजर आता है। इससे मौके पर चीखपुकार मच जाती है। इसी तरह दूसरे वीडियो में खुशमुदा, उसका भतीजा शोएब और परिवार के अन्य लोग दिखाई देते हैं। अचानक वहां फायरिंग शुरू हो जाती है और तभी गोली लगने से खुशमुदा जमीन पर गिर पड़ती है। यह भी दिखाई दे रहा है कि उसे बचाने के लिए शोएब दौड़ता है तभी उसके भी कंधे पर गोली लग जाती है और वह भी लहुलुहान होकर जमीन पर बैठ जाता है। इसके बाद मौके पर अफरातफरी मच जाती है। प्रयागराज से लेकर कौशाम्बी तक दबिश उधर पुलिस ने इस मामले में देर रात तक प्रयागराज से लेकर कौशाम्बी तक अलग-अलग जगहों पर दबिश दी। इस दौरान रहमान नाम का आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया। रहमान एक अन्य आरोपी नजरे का सगा भाई है। उसके दो भाई ओमान व रमजान भी इस मामले में नामजद आरोपी हैं। एयरपोर्ट थानाध्यक्ष विनय कुमार सिंह ने बताया कि एक आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। अन्य की तलाश की जा रही है। यह है पूरा मामला एक दिन पहले यह घटना एयरपोर्ट क्षेत्र के असदउल्लापुर भीटी गांव में हुई थी। इसमें अलविदा नमाज से ठीक पहले घर पर चढ़कर फायरिंग की गई। इसमें 45 साल की खुशमुदा और उसके 15 साल के भतीजे शोएब को गोली लग गई। दोनों को एसआरएन अस्पताल में भर्ती कराया गया। पांच हमलावरों ने यह वारदात की। इनमें से एक आरोपी नजरे की तलाश में कुछ घंटों पहले ही चोरी के एक मामले में पुलिस ने शक के आधार पर उसके घर पर दबिश दी थी।ऐसे में माना जा रहा है कि मुखबिरी के शक में यह वारदात अंजाम दी गई। हालांकि महिला के पति फुजैल ने आरोप लगाया कि 18 फरवरी को बेटे परवेज से हुए झगड़े की रंजिश में वारदात की गई।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बरेली में फर्जी सड़क हादसों का खुलासा:बीमा क्लेम के लिए लाखों हड़पने का आरोप, 9 पर मुकदमा
    Next Article
    मेरठ में बेटे ने की पिता की हत्या:भोर में ईंट से कूंचकर मारा, इलाज के दौरान मौत

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment