Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बरेली में फर्जी सड़क हादसों का खुलासा:बीमा क्लेम के लिए लाखों हड़पने का आरोप, 9 पर मुकदमा

    3 hours ago

    1

    0

    बरेली में बीमा कंपनियों को सड़क दुर्घटनाओं के नाम पर ठगने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। आरोप है कि यह गिरोह सुनियोजित तरीके से फर्जी दुर्घटनाएं दिखाकर बीमा क्लेम हासिल करने का प्रयास करता था। आईसीआईसीआई लोम्बार्ड जनरल इंश्योरेंस कंपनी की शिकायत पर नौ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कंपनी के अधिकारी अंकुर सक्सेना ने एसएसपी अनुराग आर्य को दी शिकायत में बताया कि केंद्रीय मोटर यान (पंचम संशोधन) नियम 2022 के तहत सड़क दुर्घटनाओं से जुड़े बीमा दावों की सत्यता की जांच अनिवार्य है। इसी प्रक्रिया के दौरान बरेली में सक्रिय इस नेटवर्क का खुलासा हुआ, जो दुर्घटनाओं की आड़ में बीमा कंपनियों से रकम निकालने की साजिश रच रहा था। जांच में सामने आया कि गिरोह विशेष रूप से उन मामलों को चुनता था जिनमें दुर्घटना किसी अज्ञात वाहन से हुई हो, वाहन का बीमा न हो, या चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस न हो। ऐसे मामलों में गिरोह के सदस्य आपसी मिलीभगत से अपने वाहन या चालक को झूठा आरोपी दिखाकर बीमा कंपनी के समक्ष क्लेम प्रस्तुत करते थे। पुलिस की प्रारंभिक जांच में कई ऐसे सड़क दुर्घटना मामले सामने आए हैं जिनमें कुछ व्यक्तियों के नाम बार-बार दोहराए गए। इनमें जगदीश, रामसरन, रोहित गुप्ता, मोहित मिश्रा, सूर्य प्रताप और जगजीत सहित कई अन्य लोग शामिल बताए जा रहे हैं। अलग-अलग थानों में दर्ज मामलों में इन्हीं लोगों के वाहन या चालक के रूप में नाम सामने आने से संदेह गहरा गया। जांच के दौरान यह भी पता चला कि कुछ वाहन नंबरों का उपयोग कई अलग-अलग दुर्घटना मामलों में किया गया। उदाहरण के तौर पर, मोटरसाइकिल नंबर UP 25 DN 9344 और UP 25 DP 6595 को विभिन्न घटनाओं में आरोपी वाहन के रूप में दर्शाया गया। इससे पूरे मामले में संगठित धोखाधड़ी की आशंका और मजबूत हो गई है। बीमा कंपनी ने पुलिस से इस पूरे नेटवर्क की गहन जांच कराने की मांग की है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    झांसी मेडिकल कॉलेज में प्रोफेसर ने इस्तीफा दिया:डॉ. रचना चौरसिया ने एक माह का वेतन जमा कर पद छोड़ा, कारण व्यक्तिगत बताया
    Next Article
    भागते हुए आए हमलावर ने असलहा तानकर दागी गाेलियां:प्रयागराज में बेखौफ नजर आया, चाची-भतीजे को गोली मारने का लाइव वीडियो

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment