Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाई-बहन ने गला दबाकर शव गंगा में फेंका:उधार के ढाई लाख रुपए को लेकर हुआ था विवाद, पुलिस ने किया गिरफ्तार

    4 hours ago

    1

    0

    गाजीपुर पुलिस ने कोतवाली थाना क्षेत्र में 9 फरवरी को हुई एक युवक की हत्या का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। युवक की पहचान 34 वर्षीय मनोहर सिंह यादव के रूप में हुई है। उसका शव गंगा नदी में फेंक दिया गया था। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में मेदनीपुर, थाना सुहवल निवासी 30 वर्षीय दीपा सिंह और उसका 26 वर्षीय भाई परीक्षित सिंह शामिल है। मनोहर के पिता धर्मदेव सिंह यादव ने 11 फरवरी को अपने बेटे के अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच में हत्या का मामला सामने आया। पुलिस के मुताबिक, एसडीआरएफ और गोताखोरों की मदद से गंगा नदी से मनोहर का शव बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी परीक्षित ने बताया कि मनोहर उसकी बहन दीपा का कॉलेज का सहपाठी और मित्र था। दीपा एसबीआई बैंक मऊ में कार्यरत है। मनोहर ने एक साल पहले दीपा से 2.5 लाख रुपये उधार लिए थे, जो उसने अपनी एफडी तुड़वाकर दिए थे। रुपये वापस न करने और बदनाम करने की धमकी देने को लेकर दोनों पक्षों के बीच विवाद चल रहा था। आरोप है कि 9 फरवरी की रात मनोहर, दीपा से मिलने के लिए रौजा तिराहे पर आया। दीपा उसे घर छोड़ने के बहाने गंगा नदी पुल के नीचे सुहवल की ओर ले गई, जहां परीक्षित पहले से मौजूद था। रुपये वापस मांगने पर कहासुनी बढ़ गई और दीपा व परीक्षित ने मिलकर मनोहर का गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उन्होंने शव को गंगा में फेंक दिया। साक्ष्य मिटाने के लिए आरोपियों ने बाइक की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगाकर हेलमेट, चाबी और मोबाइल भी नदी में फेंक दिए। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुल्तानपुर में ब्लॉक स्तरीय संगोष्ठी:विधायक राजेश गौतम बोले- शिक्षा सामाजिक परिवर्तन की है सबसे सशक्त कड़ी
    Next Article
    हरदोई में मेगा विधिक शिविर का प्रचार:छात्रों को कानूनी अधिकारों और योजनाओं की जानकारी दी गई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment