Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाई के साथ बाजार गई बहन कार से फरार:परिजनों ने लगाया पांच लोगों पर जबरदस्ती बैठाने का आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा

    5 hours ago

    2

    0

    आजमगढ़ के मुबारकपुर थाना क्षेत्र में भाई के साथ बाजार गई बहन का कार सवार कुछ लोगों ने जबरन गाड़ी में बैठा कर अपने साथ ले जाने का आरोप है। इस मामले में पीड़ित रामकर यादव ने मुबारकपुर थाने की पुलिस को शिकायती पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई है। शिकायती पत्र के आधार पर पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस को दिए पत्र में पीड़ित रमाकर यादव ने आरोप लगाया है कि मेरी भतीजी अंशिका यादव 19 अप्रैल को शाम 5 बजे के लगभग सठियांव बाजार में अपने भाई अभिषेक यादव के साथ खरीदारी करने गयी थी। खरीदारी करने के बाद शाम लगभग 6 बजे बाजार से पैदल घर जाते समय सठियांव रेलवे स्टेशन से गाँव के रास्ते में कुछ अज्ञात कार सवार आये और जबरदस्ती मेरी भजीती अंशिका यादव का हाथ खीचकर गाड़ी में बैठा लिया। मेरा भतीजा कुछ दूरी पर आगे चल रहा था उसने दौड़ाने का प्रयास किया परन्तु गाड़ी निकल गयी। भतीजे के शोर मचाने पर अगल बगल के कुछ राहगिर आये और उसे पुलिस में शिकायत दर्ज करने को कहा। भतीजे के घर आने पर मिली जानकारी इस बारे में पीड़ित ने बताया कि भतीजा अभिषेक यादव घर आया और हम परिवार वालो को सूचना दिया। लड़की की माँ ने बताया कि कुछ दिनो से एक अज्ञात मोबाइल नंबर से बार बार फोन आ रहा था। इस नंबर के बारे में पता करने पर पता चला कि यह नंबर अभिषेक रावत पुत्र सुनील रावत साकिन-मोहब्बतपुर थाना-मुबारकपुर का निवासी है। इतनी जानकारी पाने के बाद हम उस लड़के के घर गये तो वो भी नही मिला पता चला कि वो काफी मनबढ़ और दबंग किस्म का लड़का है। पुलिस का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर मामले में मुकदमा दर्ज कर मामले की जा रही है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    नोएडा में 25 संविदाकारों के लाइसेंस निरस्त:हिंसा में भूमिका मिली थी संदिग्ध, श्रम विभाग के नोटिस का नहीं दिया था जवाब
    Next Article
    एटा: पति-पत्नी विवाद सुलझाने गए मायके वालों पर हमला:दामाद और परिजनों ने लाठी-डंडों, फावड़े से पीटा, दो घायल

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment