Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    एटा: पति-पत्नी विवाद सुलझाने गए मायके वालों पर हमला:दामाद और परिजनों ने लाठी-डंडों, फावड़े से पीटा, दो घायल

    7 hours ago

    2

    0

    एटा जिले के नया गांव थाना क्षेत्र के नगला भगू में पति-पत्नी के विवाद को सुलझाने पहुंचे मायके पक्ष के दो लोगों पर दामाद और उसके परिजनों ने लाठी-डंडों व फावड़े से हमला कर दिया। इस हमले में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें बंधक भी बनाया गया था। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने उन्हें बंधन मुक्त कराकर अस्पताल पहुंचाया। यह घटना मंगलवार देर रात की है। खून से लथपथ विवाहिता के पिता और भाई चीखते-चिल्लाते रहे। पुलिस ने बंद मकान से घायलों को बाहर निकाला और अलीगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है। मारपीट में घायल हुए लोगों की पहचान विवाहिता के पिता राजेश (56 वर्ष) पुत्र मोतीलाल और भाई कुलदीप (25 वर्ष) पुत्र राजेश के रूप में हुई है। ये दोनों मैनपुरी जनपद के कुरावली स्थित कौआ टोला के निवासी हैं। उनके सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आई हैं। जानकारी के अनुसार, राजेश की बेटी प्रियंका का विवाह वर्ष 2017 में अनुराग रतन पुत्र यादराम से हुआ था। शादी के बाद से ससुराल पक्ष पर प्रियंका को प्रताड़ित करने का आरोप है। मंगलवार शाम पति अनुराग ने प्रियंका के साथ मारपीट की, जिसके बाद वह घर से निकलकर खेतों की ओर चली गई और मायके वालों को सूचना दी। प्रियंका के पिता राजेश दामाद से बात कर समझौता कराने के लिए देर रात उसके घर पहुंचे। बातचीत शुरू होते ही दामाद अनुराग ने चारपाई के नीचे रखा फावड़ा राजेश के सिर में मार दिया। इसके बाद अनुराग ने अपने परिजनों को बुला लिया, जिन्होंने लाठी-डंडों से राजेश और बीच-बचाव करने आए बेटे कुलदीप को बेरहमी से पीटा। घायलों को मकान में बंद कर दिया गया था। घायलों द्वारा डायल 112 पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बंधन मुक्त कराया और उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुटी हुई है। फिलहाल, घायलों द्वारा थाना स्तर पर कोई लिखित शिकायत पत्र नहीं दिया गया है। घायल पिता राजेश ने जानकारी देते हुए बताया कि दामाद आय दिन बेटी के साथ मारपीट करता है कल भी मारा पीटा और सूचना के बाद हम लोग गांव पहुंचे जहां दामाद और उसके परिजनों ने मारा पीटा सिर में फावड़ा मार दिया और मकान में बंद कर किया सूचना के बाद काफी देर बाद पुलिस पहुंची जिसने हम लोग को बाहर निकाला है । मामले पर थाना प्रभारी नया गांव अनिल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया थाना स्तर पर कोई जानकारी नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    भाई के साथ बाजार गई बहन कार से फरार:परिजनों ने लगाया पांच लोगों पर जबरदस्ती बैठाने का आरोप, दर्ज हुआ मुकदमा
    Next Article
    ललितपुर में दुष्कर्म के दोषी को उम्रकैद:साढ़े 5 साल पहले किशोरी का अपहरण कर किया था रेप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment