Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाई की शादी में जा रही बहन की मौत:झांसी में बेकाबू कार ने बाइक को टक्कर मारी, पति और 3 साल का बेटा घायल

    3 hours ago

    2

    0

    झांसी में सड़क हादसे में घायल महिला की मंगलवार को मौत हो गई। वह 24 अप्रैल को अपने पति और 3 साल के बच्चे के साथ भाई की शादी में शामिल होने के लिए मायके जा रही थी। रास्ते में तेज गति में आ रही कार ने पीछे से टक्कर मार दी। इसमें तीनों घायल हो गए थे। इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसा उल्दन थाना क्षेत्र के रतौसा तिगैला के पास हुआ था। 26 अप्रैल को थी भाई की शादी मृतका का नाम सीमा (29) पत्नी रोहित अहिरवार था। वह कटेरा थाना क्षेत्र के मगरवारा गांव की रहने वाली थी। मृतका के चचिया ससुर महिपत अहिरवार ने बताया- बहू सीमा के छोटे भाई की 26 अप्रैल को शादी थी। इसमें शामिल होने के लिए बहू अपने पति रोहित और 3 साल के बेटे आदित्य के साथ बाइक से अपने मायके मऊरानीपुर के बड़ागांव जा रही थी। जब वे रतौसा तिगैला के पास पहुंचे तो पीछे से तेज गति में आ रही कार ने टक्कर मार दी थी। इसमें तीनों घायल हो गए थे। तीनों को बंगरा से झांसी रेफर किया गया था। हालत बिगड़ने पर बहू सीमा को ग्वालियर ले गए। जहां इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई। जबकि पति और बेटे की स्थिति ठीक है। गमगीन माहौल में हुई शादी बहन का एक्सीडेंट होने के बाद छोटे भाई की 26 अप्रैल को गमगीन माहौल में शादी हुई। 27 अप्रैल को बारात लौटने के बाद सीमा की हालत बिगड़ गई और उसकी मौत हो गई। अब शादी वाले घर और ससुराल में मातम छाया है। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। पति रोहित दिल्ली में प्राइवेट कंपनी में जॉब करता है। साले की शादी के लिए ही वह घर पर आया था। उनके दो बेटी सिरोही (6) और काव्या (4) हैं। सबसे छोटा बेटा आदित्य (3) है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फर्जी IAS बनकर ठगी करने वाली 3 बहनें गिरफ्तार:बरेली में PHD और पीसीएस क्वालीफाई महिला बनी ठग, बोली- नीली बत्ती में घूमने का शौक
    Next Article
    सईद अख्तर ने बच्चों को पिलाया शर्बत:भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए रखा दाना-पानी, लोगों से भी की अपील

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment