Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    स्मार्ट मीटर बदलने की मांग पर कांग्रेस का प्रदर्शन:पूर्व जिलाध्यक्ष माबूद खान के नेतृत्व में अधिशासी अभियंता को सौंपा ज्ञापन

    1 hour ago

    2

    0

    जिला कांग्रेस कमेटी के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने पूर्व जिलाध्यक्ष माबूद खान के नेतृत्व में विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता कार्यालय पर प्रदर्शन किया। उन्होंने स्मार्ट मीटर बदलने की मांग करते हुए एक ज्ञापन भी सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से कांग्रेसियों ने बताया कि पूरे डिवीजन में स्मार्ट मीटर के कारण उपभोक्ताओं को अप्रत्याशित यूनिट वृद्धि का सामना करना पड़ रहा है। इससे उनका आर्थिक शोषण हो रहा है और वे ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जनपद में निजी कंपनियों द्वारा उच्च न्यायालय के आदेशों की अवहेलना करते हुए उपभोक्ताओं के कनेक्शन में जबरदस्ती स्मार्ट मीटर लगाए जा रहे हैं। इससे आम उपभोक्ताओं का आर्थिक और मानसिक शोषण हो रहा है, साथ ही मनमाने विद्युत बिल के मैसेज आ रहे हैं। कार्यकर्ताओं ने बताया कि बिना किसी पूर्व सूचना के स्मार्ट मीटर द्वारा विद्युत आपूर्ति बंद कर दी जाती है, जिससे इस भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने तत्काल स्मार्ट मीटर बदलने की मांग की है। इस अवसर पर परवेज हाशमी, सुरेश चंद्र उपाध्याय, चंद्रेश तिवारी, जान मोहम्मद, गुलजारीलाल उपाध्याय, अशोक कुमार, संतोष पाठक, राजेश पांडे और सोनू आनंद मौर्य सहित कई अन्य कार्यकर्ता व पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    आजमगढ़ DIG और कमिश्नर की मंडलीय कानून समीक्षा बैठक:अपराधियों पर सख्ती के निर्देश, त्योहारों से पहले सुरक्षा कड़ी करने के आदेश
    Next Article
    बलिया में राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारी:अधिकारियों और बैंक प्रबंधकों ने सफल बनाने पर की चर्चा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment