Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भांजो ने मामी के सिर को बाट से कूंचा, मौत:सीतापुर में जमीनी विवाद में बहस के दौरान हमला किया, दंपती का नहीं था कोई वारिश

    6 hours ago

    1

    0

    सीतापुर में जमीनी विवाद को लेकर दो भांजों ने घर में घुसकर मामी का सिर बाट से कूंच दिया। एक के बाद एक कई वार से सिर पूरी तरह कूंच देते है। मामी को मरणासन्न अवस्था में छोड़कर दोनों भाजें वहां से भाग निकले। महिला के चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर परिवार वाले तुरंत घर में पहुंचे। उन्होनें तत्काल महिला को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया। घटना के समय महिला अपने घर में अकेली थी। परिवार वाले घर से कुछ ही दूरी पर खेत में काम कर रहे था। दोनो भांजो का महिला से पहले से जमीनी विवाद चल रहा था, जिसे लेकर वे बात करने के लिए आए थे। उसी दौरान बहस हो जाने से दोनों ने महिला पर हमला कर दिया। पढ़िए पूरा मामला… यह घटना अटरिया के जजोर गांव में शनिवार दोपहर करीब 1 बजे हुई। मृतका की पहचान उमा पत्नी अमोद कुमार के रूप में हुई है। अमोद जजोर गांव में अपने अपनी पत्नी के साथ रहते थे। उमा और अमोद के कोई संतान नहीं थी। अमोद का अपने भांजो से पहले से जमीनी विवाद चल रहा था। शनिवार की दोपहर उमा अपने घर का काम निपटाकर आराम कर रही थी। पति आमोद कुमार बाहर खेत में काम कर रहा था। उसी दौरान हरदोई में संडीला के रहने वाले देबू और सक्षम घर में आते हैं। दोनों आमोद के सगी बहन के बेटे हैं। मामी से बात करना शुरू करते हैं। एक के बाद एक कई वार करके कूंचा सिर किसी बात को लेकर बहस चालू होती है। उसी दौरान एक भांजा आंगन में रखे करीब एक किलो वजनी बाट को उठाकर मामी के सिर पर जोर से वार करता है। एक के बाद एक कई वार से सिर पूरी तरह कूंच देते है। पूरे कमरे में खून पसर जाता है। सिर के मांस बाहर आ जाते है। महिला चीख पुकार करते हुए जमीन पर गिर जाती है। उसके बाद दोनो भांजो को लगता है कि मामला गंभीर हो चुका है। दोनो तत्काल वहां से फरार हो जाते है। महिला के चीख-पुकार की आवाज खेत में काम कर रहे आमोद को सुनाई देती है। आवाज सुनकर अमोद तत्काल घर की पहुंचते है। घर में लहुलुहान पत्नी को देखकर वे दंग रह जाते है। आमोद तुरंत उमा को उठाकर एक निजी अस्पताल(हिंद अस्पताल) ले जाते हैं, जहां उपचार के दौरान उमा ने दम तोड़ दिया। पति-पत्नी अकेले रहते थे जजोर गांव में आमोद और उमा के कोई औलाद नही है। दोनो अकेले ही खेती-बारी करके गुजारा करते थे। वारिश न होने की वजह से दोनों भांजे जमीन हड़पना चाहते थे। इसी उद्देश्य से दोनों मामा-मामी से मिलने आए थे। जब बात बनती नहीं दिखाइ दी तो दोनों ने मिलकर हत्या करने का कदम उठाया। इस संबंध में तहरीर मिली है और मुकदमा दर्ज किया जाएगा। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है-राकेश कुमार गुप्ता, थाना प्रभारी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सुनील तिवारी अंडर-13 लीग- केडीएमए और क्रिक आईटी अकादमी जीती:वीर सिंह के 73 रन; युवराज प्लेयर ऑफ द मैच
    Next Article
    वाराणसी जा रहा सपा का डेलिगेशन लखनऊ में रोका:लाल बिहारी यादव हाउस अरेस्ट, मंत्री आवास पर पुलिस का पहरा

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment