Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    AC Buying Guide: Summer में एसी खरीदने का है Plan? 3-Star और 5-Star का कन्फ्यूजन यहां दूर करें

    3 hours from now

    1

    0

    धीरे-धीरे मौसम में काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। गर्मी शुरु होते ही एयर कंडीशनर की मांग बढ़ने लगती है, लेकिन जब हम एसी खरीदने जाते हैं, तो सबसे बड़ा कन्फ्यूजन होता है कि तीन स्टार वाला लें या पांच स्टार वाला। अक्सर होता है कि कई लोग कीमत देखकर ही एसी खरीद लेते हैं बाद फिर बिल ज्यादा आने कारण पछताते रहते हैं। एसी पर लगी स्टार रेटिंग उसकी बिजली बचाने की क्षमता को दर्शाती है। भारत में यह रेटिंग ब्यूरो ऑफ एनर्जी एफिशिएंसी (BEE) द्वारा निर्धारित की जाती है। किसी भी एसी या इलेक्ट्रॉनिक उपकरण पर जितने अधिक स्टार होते हैं, वह उतनी ही कम बिजली की खपत करता है। कम स्टार वाले उपकरण अधिक बिजली खर्च करते हैं। उदाहरण के तौर पर, 5 स्टार एसी, 3 स्टार एसी की तुलना में कम बिजली उपयोग करता है, लेकिन इसकी खरीद कीमत थोड़ी अधिक हो सकती है।एसी की स्टार रेटिंग कैलकुलेशन को समझेंमान के चलें कि, यदि 1.5 टन एसी रोज 8 घंटे और महीने में 25 दिन चलता है और बिजली दर आठ रुपये प्रति यूनिट है, तो स्टार रेटिंग का अंतर सीधे बिल पर दिखता है। आपको बता दें कि, तीन स्टार एसी लगभग 1.5 यूनिट प्रति घंटा खपत करता है, यानी 300 यूनिट प्रति महीना और करीब 2400  रुपये बिल। दूसरी तरफ, 5 स्टार एसी औसतन 1.25 यूनिट प्रति घंटा खपत करता है, यानी लगभग 250 यूनिट प्रति महीना, लगभग 2000 हजार रुपये बिल। इससे यह पता चलता है कि केवल रेटिंग बदलने से ही हर महीने करीब 400 और साल में लगभग 4,800 रुपये की बचत होगी।कैसे बचत होगी?स्पष्ट है कि स्टार रेटिंग वाला एसी शुरुआत में थोड़ा महंगा पड़ता है, लेकिन उसकी बेहतर ऊर्जा दक्षता के कारण बिजली की खपत कम होती है और चलाने का खर्च घट जाता है। आमतौर पर 2–3 साल के भीतर इसकी अतिरिक्त कीमत बिजली की बचत से वसूल हो जाती है। इसके बाद यह लंबे समय तक वास्तविक बचत प्रदान करता है और आर्थिक रूप से फायदेमंद साबित होता है।3-स्टार एसी कब लेना चाहिए?यदि एसी का प्रयोग सीमित है, सिर्फ रात में 3-4 घंटे या साल में कुछ ही महीनों के लिए, तो कम लागत वाला 3 स्टार मॉडल सही चॉइज हो सकती है। सीमित बजट और कम प्रयोग पैटर्न में इसकी कुल स्वामित्व लागत संतुलित रहता है।5-स्टार एसी कब लेना चाहिए?रोजाना आप एसी को लगभग 6-7 घंटे तक चलाते हैं, या आप अत्यधिक गर्म स्थान जैसे कि जयपुर, दिल्ली या नागपुर में रहते हैं, तो 5-स्टार मॉडल बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। लंबी अवधि में एसी चलाने से बिजली खपत और स्थिर प्रदर्शन इसे आर्थिक रुप से बेहतर निवेश बनाते हैं। खरीदते समय न करें ये गलतीअक्सर होता है कि लोग इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदते समय केवल उसकी कीमत देखकर फैसला कर लेते हैं, जबकि सही निर्णय लेने के लिए उपयोग के घंटों, स्थानीय बिजली दरों और अगले 5–7 वर्षों की संभावित उपयोग अवधि को भी ध्यान में रखना जरूरी है। इसलिए एसी खरीदते समय इस बात का ध्यान रखें कि एसी एक लंबे समय तक चलने वाली वस्तु है, इसलिए शुरु में ज्यादा पैसा लगाकर लंबे समय तक आप सेविंग कर सकते हैं। ये नियम जान लें- ज्यादा चलाना है तो 5-स्टार चुनें।-कम उपयोग है तो 3-स्टार भी पर्याप्त हो सकता है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    AI Impact Summit में भारत का डंका, PM Modi के विजन पर 88 देशों ने लगाई मुहर
    Next Article
    दिल्ली में धार्मिक-ऐतिहासिक जगह लश्कर के निशाने पर:खुफिया एजेंसियों का अलर्ट, लाल किला-चांदनी चौक क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ाई गई

    Related साइंस & टेक्नॉलजी Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment