Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहजोई फुटबॉल क्लब ने जीता जिला स्तरीय प्रतियोगिता का खिताब:संभल में बाल विद्या मंदिर को पेनल्टी शूटआउट में हराया

    2 hours ago

    2

    0

    संभल के हिन्द इंटर कॉलेज में आयोजित जिला स्तरीय फुटबॉल प्रतियोगिता का खिताब बहजोई फुटबॉल क्लब ने जीत लिया है। फाइनल मुकाबले में बहजोई फुटबॉल क्लब ने बाल विद्या मंदिर को पेनल्टी शूटआउट में हराकर यह उपलब्धि हासिल की। निर्धारित 20 मिनट के इस रोमांचक मुकाबले में दोनों टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिली। दोनों ने आक्रामक खेल दिखाते हुए एक-दूसरे पर दबाव बनाया और बेहतरीन तालमेल के साथ खेलते हुए 3-3 गोल दागे, जिससे मैच बराबरी पर समाप्त हुआ। विजेता का फैसला करने के लिए पेनल्टी शूटआउट का सहारा लिया गया। इसमें बाल विद्या मंदिर की टीम दबाव में दिखी और पांच में से केवल दो गोल ही कर पाई। वहीं, बहजोई फुटबॉल क्लब ने संयम और सटीकता का प्रदर्शन करते हुए पांच में से तीन गोल दागकर जीत हासिल की और प्रतियोगिता का खिताब अपने नाम किया। इस अवसर पर सिल्वेन्ज़ा हॉस्पिटल के चेयरमैन इसरार खां और डॉक्टर शम्स तबरेज़ मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने विजेता और उपविजेता दोनों टीमों को ट्रॉफी, मेडल और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और शारीरिक मजबूती लाते हैं। कार्यक्रम में जिला फुटबॉल एसोसिएशन सम्भल के सचिव मोहम्मद शारिक, स्पोर्ट्स टीचर ज्ञान सिंह, जिला कोच मशकूर साजिद, मोहतशिम, यासर वकास, औरंगजेब, हाफिज रिज़वान, दानियाल, जैनुल इस्लाम सहित कई खेल प्रेमी और गणमान्य लोग मौजूद रहे। पूरे मैच के दौरान दर्शकों में भी खासा उत्साह देखने को मिला। उन्होंने खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए लगातार तालियां बजाईं। प्रतियोगिता का समापन खेल भावना और उत्साह के माहौल में हुआ।
    Click here to Read more
    Prev Article
    द्वारकाधीश मंदिर में नृसिंह लीला का भव्य मंचन:श्रद्धालुओं ने किए दर्शन, परिसर जयकारों से गूंजा
    Next Article
    MPL में अजैक्स एफसी ने इंटर मेरठ को हराया:आखिरी मिनट की पेनल्टी से सागर सैनी बने हीरो, मुकाबले में अंत तक रही कांटे की टक्कर

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment