Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बहुजन राजनीति के नायक Kanshi Ram को मिले 'भारत रत्न', Rahul Gandhi ने PM Modi को Letter लिख क्यों की यह मांग?

    3 hours from now

    1

    0

    कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम को 'भारत रत्न' देने की मांग की है। राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपना यह पत्र साझा किया, जिसमें उन्होंने कांशीराम जी को सामाजिक न्याय का महान योद्धा और करोड़ों लोगों को हक और आत्मसम्मान की राह दिखाने वाला मार्गदर्शक बताया।जयंती के अवसर पर रखा प्रस्तावराहुल गांधी ने यह पत्र कांशीराम जी की जयंती के मौके पर लिखा है। उन्होंने कहा कि आज जब पूरा देश उनके योगदान और विरासत को याद कर रहा है, तो उन्हें मरणोपरांत देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान से नवाजना एक सच्ची श्रद्धांजलि होगी। गांधी ने पत्र में उम्मीद जताई कि प्रधानमंत्री इस अनुरोध पर विचार करेंगे, क्योंकि यह मांग समाज के विभिन्न वर्गों द्वारा सालों से की जा रही है। इसे भी पढ़ें: NSA हटने के बाद जेल से छूटे Sonam Wangchuk, सीधे Hospital पहुंचे, पत्नी ने बताई सेहत की Updateदलित राजनीति को दी नई दिशाअपने पत्र में राहुल गांधी ने कांशीराम जी के कार्यों की जमकर तारीफ की। उन्होंने लिखा कि कांशीराम जी ने हाशिए पर पड़े समुदायों को एकजुट कर भारतीय राजनीति का स्वरूप ही बदल दिया। उन्होंने गरीबों और पिछड़ों के मन में यह विश्वास जगाया कि उनका वोट और उनकी आवाज देश के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उनके प्रयासों की वजह से ही समाज के उन वर्गों के लोग राजनीति में आए, जिन्होंने कभी सार्वजनिक जीवन में आने के बारे में सोचा भी नहीं था। इसे भी पढ़ें: Assam को 2092 करोड़ की सौगात, Guwahati से गरजे Amit Shah, Congress पर लगाए घोटाले के गंभीर आरोपसंवैधानिक आदर्शों का सम्मानकांग्रेस नेता ने इस बात पर भी जोर दिया कि कांशीराम जी ने हमेशा संवैधानिक मूल्यों और समानता के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि उन्हें 'भारत रत्न' देना उस पूरे आंदोलन का सम्मान होगा, जिसने बहुजन समाज को अपनी ताकत और अधिकारों का अहसास कराया। राहुल गांधी के अनुसार, कांशीराम जी ने राजनीति को न्याय हासिल करने का एक सशक्त माध्यम बनाया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Israel US Iran War से जुड़ी भ्रामक VIDEO शेयर करने पर UAE ने 10 लोगों पर किया मुकदमा, हो सकती है ये सजा
    Next Article
    NSA हटने के बाद जेल से छूटे Sonam Wangchuk, सीधे Hospital पहुंचे, पत्नी ने बताई सेहत की Update

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment