Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लखनऊ में 'नारी एक रूप अनेक' सीजन 5 का आयोजन:कल्पना के कैनवास में रंग भरे, नव अंशिका फाउंडेशन की रंगोली प्रतियोगिता

    1 hour ago

    1

    0

    नव अंशिका फाउंडेशन ने महिला माह के तहत तीसरे रविवार को 'नारी एक रूप अनेक रंगोली प्रतियोगिता सीजन 5' का आयोजन किया। चारबाग स्थित रवींद्रालय लॉन में लगे पुस्तक मेला परिसर में हुई। इस प्रतियोगिता में महिलाओं ने रंगों से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। विजेताओं को 29 मार्च को केंद्रीय कार्यक्रम में सम्मानित किया जाएगा। संस्था की अध्यक्ष नीशू त्यागी ने बताया कि मार्च माह में महिलाओं के सम्मान और उनकी प्रतिभा को मंच देने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। महिला माह की शुरुआत 1 मार्च को गोमती नगर की रेल विहार कॉलोनी में हुई थी, जहाँ घरों में काम करने वाली महिलाओं को 'नव अंशिका श्रमदेवी शक्ति सम्मान' से नवाजा गया। चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया इसके बाद, 8 मार्च को महिला दिवस के अवसर पर 'नारी एक रूप अनेक' विषय पर स्लोगन और चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं और युवतियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। 15 मार्च को आयोजित रंगोली प्रतियोगिता में विजयलक्ष्मी गुप्ता, स्मिता पांडेय और दीप श्री शुक्ला ने आकर्षक रंगोलियां बनाईं। नवरात्र के अवसर को देखते हुए, प्रतिभागियों ने आटा, हल्दी और रंग-बिरंगी दालों का उपयोग कर भी अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता की निर्णायक ज्योति किरण रत्न ने रंगोली को भारतीय लोक कला का एक महत्वपूर्ण हिस्सा बताया। इस अवसर पर नृत्यांगना और मोटिवेशनल स्पीकर अंशिका त्यागी ने कहा कि भारतीय संस्कृति में रंगोली को सकारात्मकता और शुभता का प्रतीक माना जाता है। नव अंशिका सर्वश्री सम्मान' कार्यक्रम किया जाएगा नीशू त्यागी ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 22 मार्च को 'यूपी की सशक्त बेटियों' को 'नव अंशिका तेजस्वनी सम्मान' प्रदान किया जाएगा। शिक्षा, खेल, कला और अन्य क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल करने वाली आठ महिलाओं को इस सम्मान से अलंकृत किया जाएगा।महीने के अंतिम रविवार, 29 मार्च को 'नव अंशिका सर्वश्री सम्मान' कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पुरुष प्रधान क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली आठ महिलाओं को सम्मानित किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    1.31 लाख नकद और जेवरात के साथ दो चोर गिरफ्तार:दोनों आरोपियों पर 38 मुकदमे, वाहन चेकिंग के दौरान कार्रवाई
    Next Article
    संभल में 4 MM बारिश, तेज हवा से ठिठुरन बढ़ी:22 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली हवाएं, तापमान 28 डिग्री, AQI 58 हुआ

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment