Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा आज फाइनल कर सकती है पश्चिम की जिला टीमें:19 संगठनात्मक जिलों के जिलाध्यक्ष, प्रभारियों संग लखनऊ में प्रदेश अध्यक्ष की बड़ी बैठक

    8 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी आज शनिवार को पश्चिम क्षेत्र के 19 जिलों की टीमों को फाइनल कर सकती है। लखनऊ में जिलों की टीमों पर आज बड़ी बैठक रखी गई है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी बैठक ले रहे हैं। शनिवार को पश्चिम क्षेत्र के 19 संगठनात्मक जिलों के अध्यक्षों को लखनऊ बुलाया गया है। इसमें 14 लोकसभा और 71 विधानसभा सीटें शामिल हैं। बता दें कि पिछले 10 दिनों से जिला पदाधिकारियों की सूचियां बनाई जा रही थी। दो दिन पहले ही दिल्ली में प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह ने एक मीटिंग की थी, जिसके बाद शनिवार की बैठक का स्वरूप तय किया था। जनप्रतिनिधियों से लिया जाएगा फीडबैक क्षेत्रीय अध्यक्ष,जिलाध्यक्ष और जिला प्रभारियों की मौजूदगी में आज की बैठक हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष, महामंत्री संगठन और क्षेत्रीय अध्यक्ष मिलकर सभी 19 जिलों के जिलाध्यक्षों से बात करेंगे। एक-एक नामों पर मंथन होगा। तय नामों पर सांसदों, विधायकों की राय उनका फीडबैक लिया जाएगा। इसके बाद नाम फाइनल होंगे। 21-21 लोगों की टीमें गठित होंगी सभी जिलों में एक अध्यक्ष और तीन महामंत्रियों के साथ 21-21 लोगों की टीम बनेगी। पश्चिम क्षेत्र के बाद ब्रज, काशी, गोरखपुर, अवध और कानपुर क्षेत्र के जिलों की टीमों को लेकर बैठक होगी। नवरात्रि में टीमों की घोषणा की योजना है। पश्चिम क्षेत्र से नोएडा, हापुड़, मेरठ, बुलंदशहर, गाजियाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, मुरादाबाद, संभल, अमरोहा, बिजनौर, बागपत, शामली, बरेली, रामपुर सभी जिलों पर मंथन किया जाएगा।
    Click here to Read more
    Prev Article
    दरोगा भर्ती परीक्षा : कान का टॉप्स और कलावा उतरवाया:पहली पाली की परीक्षा संपन्न, जूता हाथ में लेकर मिला सेंटर में प्रवेश
    Next Article
    गोरखपुर में बेकाबू ट्रक ने शिक्षिका को कुचला:छोटी बहन अस्पताल में भर्ती, गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर लंबा जाम; चालक फरार

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment