Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    लोक अदालत में 2.38 लाख मुकदमों का निस्तारण:25.62 करोड़ की वसूली की गई, बैंक और बीमा कंपनियों के भी मामले निपटे

    1 hour ago

    1

    0

    लोक अदालत में सुलह-समझौते से 2,38,336 मुकदमों का निस्तारण कर 25.62 करोड़ की वसूली की गई। लोक अदालत में आपराधिक शमनीय वाद, वैवाहिक वाद, सिविल वाद, मोटर दुर्घटना वाद, राजस्व वादों के साथ बैंक व बीमा कंपनियों लंबित वादों को का निस्तारण किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में आयोजित लोक अदालत का शुभारंभ जिला जज अनमोल पाल ने किया। उन्होंने कहा कि सुलह-समझौते से मुकदमों के निस्तारण से दोनों पक्षों को राहत मिलती है। मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (साउथ) ने 95, मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण (नार्थ) ने 83, प्रधान न्यायाधीश पारिवारिक न्यायालय ने पांच, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, ने 36212 वादों का निस्तारण किया। विशेष न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 2290 वादों का निस्तारण किया। जिला न्यायालयों के न्यायिक अधिकारियों ने कुल 81,493 वादों का निस्तारण किया। कुल 17,86,06,684 रुपये वसूल किए गए। बैंक व टेलीकाम कंपनियों ने 1105 वादों का निस्तारण कर 7,76,88,493 रुपये वसूले। प्रशासनिक अधिकारियों ने 155738 वादों का निस्तारण किया। इस तरह 2,38,336 वादों का निस्तारण कर 25,62,95,177 धनराशि वसूली गई। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सचिव सुदेश कुमारी, नो़डल अधिकारी रश्मि सिंह, बार एसोसिएशन अध्यक्ष योगेन्द्र अवस्थी लल्लन, महामंत्री बिनय कुमार मिश्रा, लायर्स एसोसिएशन महामंत्री राजीव यादव मौजूद रहे
    Click here to Read more
    Prev Article
    बड़ा भक्तमाल के महंत अवधेश दास की बिगड़ी तबीयत:फेफड़ें में पानी और सीने में दर्द की शिकायत, निजी अस्पताल में भर्ती
    Next Article
    विधायक जी UGC पर आप का मत क्या है?:लखनऊ में सवर्ण मोर्चा ने बीजेपी MLA को घेरा, बोले-स्टैंड क्लियर करें

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment