Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा अयोध्या मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर समाप्त:कमलेश श्रीवास्तव बोले-प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की भूमिका बहेद महत्वपूर्ण

    4 hours ago

    1

    0

    पं. दीनदयाल प्रशिक्षण अभियान के अंतर्गत भाजपा अयोध्या मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हो गया। प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न सांगठनिक विषयों पर पदाधिकारियों को विस्तार से जानकारी दी गई। केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला वक्ताओं ने संवाद, संपर्क और समन्वय की पद्धति को और अधिक प्रभावी व गतिशील बनाने पर जोर दिया। कार्यशाला में क्षेत्रीय संयोजक श्रीकृष्ण शास्त्री ने वैचारिक अधिष्ठान, महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने बूथ प्रबंधन, महापौर गिरीश पति त्रिपाठी ने विचारधारा, विधायक वेद प्रकाश गुप्त ने केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। हर्षवर्धन सिंह ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर मार्गदर्शन किया वहीं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष युवा मोर्चा विवेक सिंह ‘मोनू’ ने सांगठनिक विकास, अभिषेक मिश्र ने इतिहास व विकास तथा भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री हर्षवर्धन सिंह ने सोशल मीडिया के प्रभावी उपयोग पर पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया। समापन अवसर पर महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशिक्षण शिविर संगठन की मजबूती का आधार है। इससे कार्यकर्ताओं में वैचारिक स्पष्टता के साथ कार्यकुशलता भी विकसित होती है। उन्होंने कहा कि पार्टी की नीतियों और योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने में प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। कार्यशाला में हरभजन गौड़, परमानंद मिश्र, दिव्य प्रकाश तिवारी, मुकेश तिवारी, लक्ष्मण वर्मा, चंदन सिंह, धनश्याम दास, बाल कृष्ण वैश्य, भृगुनाथ सिंह, रामजस मांझी, राजेश मिश्र, आशीष सिंह, मनीष चौधरी, सतेंद्र पाण्डेय, सिद्धार्थ श्रीवास्तव, चंदा सिंह, बबिता मौर्य, अजय गौड़ सहित अन्य मंडल के पदाधिकारी मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    बुलंदशहर में बेटी बचाओ कार्यक्रम, 25 मातृ-शक्तियों का सम्मान:भारत विकास परिषद ने किया आयोजन, सिटी मजिस्ट्रेट ने की सराहना
    Next Article
    जौनपुर में निषादराज जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा:हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भाग, नगर में दिखा भक्ति का संगम

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment