Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    बुलंदशहर में बेटी बचाओ कार्यक्रम, 25 मातृ-शक्तियों का सम्मान:भारत विकास परिषद ने किया आयोजन, सिटी मजिस्ट्रेट ने की सराहना

    4 hours ago

    1

    0

    बुलंदशहर की जिला प्रदर्शनी में भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ के तत्वावधान में ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान जनपद की 25 मातृ-शक्तियों को स्मृति चिन्ह और उपहार देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह, वन स्टॉप सेंटर प्रभारी रुचिका, महिला थाना प्रभारी स्वाति, एबीएसए प्रियंका शर्मा और सर्वेश गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया। इस अवसर पर कस्तूरबा विद्यालय के लगभग 40 बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। इनमें ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’, देशभक्ति, फिल्मी गीत और ऑपरेशन सिंदूर जैसे विषयों पर आधारित आकर्षक प्रदर्शन शामिल थे। जनपद में उल्लेखनीय कार्य करने वाली महिलाओं को सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह द्वारा सम्मानित किया गया। इनमें ज्योत्सना यादव, प्रियंका सिंह, वंदना सिंह, कोमल मंगलानी, नीतू सिंह, डॉ. मयूरी शर्मा, प्रीति सिंह, स्वाति, शकुंतला रानी, रुचिका, प्रियंका शर्मा, रुबी, अलका वर्मा, योजना चौधरी, ऋचा राना, सोनिया और कविता शामिल थीं। सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले बच्चों को भी पुरस्कृत किया गया। सिटी मजिस्ट्रेट संजय कुमार सिंह ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन समाज में बेटियों के प्रति सम्मान और जागरूकता बढ़ाने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम का संचालन दीप्ति सिंह ने किया, जबकि संयोजक चंद्र भूषण मित्तल ने सभी अतिथियों और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। इस दौरान नमन गर्ग, अनिल बंसल, नितिन सचदेवा, राजपाल सिंह वर्मा, राजेश गुप्ता, गोपाल बंसल, आकाश गर्ग, पुष्पेन्द्र वर्मा, संजय शर्मा, सुमन शर्मा, सोनी वाधवा, तेजस्वी मित्तल, चित्रा मित्तल, सुमन वर्मा, सीमा गुप्ता, यशेष तोमर, प्राची अग्रवाल, सोनिया अग्रवाल, श्वेता सचदेवा और विशन कुमार सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    विवाहिता की संदिग्ध हालत में मौत, ससुराली फरार:मैनपुरी जिला अस्पताल में मिला शव, 5 साल पहले हुई थी शादी; पति से होता था विवाद
    Next Article
    भाजपा अयोध्या मंडल का दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर समाप्त:कमलेश श्रीवास्तव बोले-प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं की भूमिका बहेद महत्वपूर्ण

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment