Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा बोली- EVM में BJP बटन पर टेप लगाया:EC बोला- शिकायत सही तो दोबारा वोटिंग; सुवेंदु के सामने चोर-चोर के नारे, 3 बजे तक 79% वोटिंग

    13 hours ago

    2

    0

    पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज की 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है। कई जगहों से मारपीट, लाठीचार्ज, नारेबाजी और EVM से छेड़छाड़ जैसी घटनाएं सामने आई हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि डायमंड हार्बर के फालता में EVM में BJP के बटन पर टेप लगाया गया है। आरोपों पर चुनाव आयोग ने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर EVM में टेप मिलने की शिकायत सही मिलेगी, वहां दोबारा चुनाव होंगे। भवानीपुर में CM ममता के खिलाफ चुनाव लड़ रहे भाजपा उम्मीदवार सुवेंदु अधिकारी को घेरकर TMC समर्थकों ने चोर-चोर के नारे लगाए। सुवेंदु एक पोलिंग बूथ का इंस्पेक्शन करने पहुंचे थे। साउथ 24 परगना जिले में BJP उम्मीदवार विकास सरदार ने TMC समर्थकों पर कार का शीशा तोड़ने का आरोप लगाया। पानीहाटी से BJP उम्मीदवार और आरजी कर रेप विक्टिम की मां रत्ना देबनाथ ने आरोप लगाया कि TMC कार्यकर्ताओं ने ‘गो बैक’ के नारे लगाते हुए उनपर हमला किया। बंगाल में दोपहर 3 बजे तक 78.68% वोटिंग हो चुकी है। जिन 142 सीटों पर वोटिंग हो रही है, उनमें से 123 सीटों पर TMC ने 2021 के विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की थी। पहले फेज की 152 सीटों पर 23 अप्रैल को रिकॉर्ड 93% मतदान हुआ था। 4 मई को रिजल्ट आएंगे। बंगाल में वोटिंग से जुड़ी 6 तस्वीरें… पश्चिम बंगाल में सेकेंड फेज के चुनाव से जुड़े अपडेट्स के लिए ब्लॉग से गुजर जाइए…
    Click here to Read more
    Prev Article
    Jammu and Kashmir राज्यसभा चुनाव में 'मैच फिक्सिंग': सज्जाद लोन का BJP, NC और PDP पर सनसनीखेज आरोप
    Next Article
    राजस्थान में गर्मी के चलते ट्रेन के ब्रेक में आग:एमपी में 20 कूलर के साथ निकाली बारात; यूपी के 15 शहरों में आंधी-बारिश

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment