Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    मुजफ्फरनगर में ट्रैफिक पुलिस का अतिक्रमण हटाओ अभियान:228 वाहनों के चालान, नो-पार्किंग में खड़े वाहनों पर कार्रवाई

    1 hour ago

    2

    0

    मुजफ्फरनगर में यातायात पुलिस ने बुधवार को अतिक्रमण और यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा के निर्देश पर चलाए गए इस अभियान के तहत शहर के प्रमुख मार्गों से सड़क किनारे के अवैध कब्जों को हटाया गया, जिससे यातायात सुचारु हो सके। पुलिस अधीक्षक यातायात अतुल कुमार चौबे के पर्यवेक्षण और क्षेत्राधिकारी यातायात रविन्द्र प्रताप सिंह व प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में यह अभियान चलाया गया। महावीर चौक से प्रकाश चौक, रोडवेज बस अड्डा, कोर्ट रोड, अंबेडकर चौराहा, झांसी की रानी, आलू मंडी और शिव चौक तक व्यापक चेकिंग की गई। इस दौरान सड़कों के किनारे से अवैध कब्जे हटाए गए, जिससे जाम की समस्या कम हुई। अभियान के दौरान नो-पार्किंग क्षेत्रों में खड़े वाहनों पर भी कड़ी कार्रवाई की गई। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले कुल 228 वाहनों के चालान काटे गए। पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई जनहित में की गई है, ताकि आम जनता को जाम से राहत मिले और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके। यातायात पुलिस ने नागरिकों से यातायात नियमों का पालन करने और जिम्मेदार नागरिक बनने की अपील की है। इसमें हेलमेट का उपयोग, ओवरलोडिंग से बचना, शराब पीकर वाहन न चलाना और आवश्यक दस्तावेज साथ रखना शामिल है। पुलिस ने चेतावनी दी है कि नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भविष्य में भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    श्रावस्ती में स्वास्थ्य विभाग में बड़ा फेरबदल:CMO ने कई सीएचसी अधीक्षकों का कार्यक्षेत्र बदला
    Next Article
    संभल में खेलो इंडिया फुटबॉल प्रतियोगिता:सांसद जिया उर रहमान बर्क ने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया, बेटियों की भागीदारी सराही

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment