Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा बोली- राहुल 22 साल में 54 बार विदेश गए:फंडिंग किसने की; कांग्रेस ने PM के 76 देशों के 96 दौरों की लिस्ट जारी की

    6 hours ago

    1

    0

    भाजपा ने लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की विदेश यात्राओं पर सवाल उठाया। गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कहा- राहुल गांधी ने पिछले 22 साल में 54 विदेश यात्राएं की हैं। सितंबर 2025 में सीक्रेट यात्राएं भी की हैं। उन्होंने दावा किया कि हर विदेश दौरे में राहुल के साथ 3-4 लोग भी जाते थे। इन यात्राओं पर कुल खर्च करीब ₹60 करोड़ बैठता है। राहुल के हलफनामे के मुताबिक पिछले 10 साल में उनकी घोषित आय ₹11 करोड़ रही, तो इन यात्राओं का खर्च किसने उठाया, किसने फंडिंग की? राहुल फंडिंग का सोर्स बताएं। इधर, कांग्रेस ने भी प्रधानमंत्री मोदी के पिछले 12 साल में 76 देशों के 96 दौरों की लिस्ट जारी की है। कांग्रेस ने X पोस्ट में लिखा- जनता की गाढ़ी कमाई, मौज-मस्ती पर उड़ाई। वियतनाम यात्रा पर भी सवाल उठाया इसी साल जनवरी में भाजपा ने दावा किया था कि राहुल वियतनाम दौरे पर गए हैं। आरोप लगाया था कि राहुल वियतनाम में भारत विरोधी लोगों के मेहमान बनकर देश के खिलाफ बोलेंगे। बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा था कि राहुल विदेश जाकर भारत के खिलाफ जहर उगलने का काम करते हैं। उन्होंने कांग्रेस से मांग की कि यह साफ किया जाए कि राहुल गांधी को विदेशों में कौन लोग और किन मकसदों से आमंत्रित करते हैं। त्रिवेदी ने सवाल उठाया था कि जब कांग्रेस शासित राज्यों में भी राहुल गांधी को औपचारिक तौर पर बुलावा नहीं मिलता, तो विदेशों में उन्हें कौन और क्यों आमंत्रित करता है। भाजपा के इन आरोपों पर कांग्रेस की ओर से अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है। राहुल की 2025 की विदेश यात्राएं... 17 दिसंबर से 20 दिसंबर- राहुल गांधी प्रोग्रेसिव अलायंस के आमंत्रण पर तीन दिन के दौरे पर 17 दिसंबर को जर्मनी पहुंचे थे। 25 जून से 6 जुलाई 2025: 2025 के मध्य में राहुल गांधी लंदन भी यात्रा पर रहे। सुरक्षा एजेंसियों के लेटर में यह विवरण आया है। 4 से 8 सितंबर 2025: इस दौरान उन्होंने मलेशिया का दौरा किया था। सितंबर 2025: राहुल दक्षिण अमेरिका के ब्राजील, कोलंबिया समेत चार देशों के दौरे पर रहे। इसमें छात्रों, व्यापारियों और नेताओं से बातचीत की थी। जून 2024 में नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद राहुल के विदेश में 4 विवादित बयान 18 दिसंबर जर्मनी में कहा- BJP संविधान खत्म करने की साजिश रच रही राहुल गांधी ने 18 दिसंबर को जर्मनी में बीजेपी पर भारतीय संविधान को खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया था। राहुल ने कहा- बीजेपी संविधान की उस मूल भावना को खत्म करना चाहती है, जो सभी नागरिकों को समान अधिकार देती है। पूरी खबर पढ़ें... 2 अक्टूबरः कोलंबिया में कहा- RSS और भाजपा की विचारधारा में कायरता राहुल ने 2 अक्टूबर को कोलंबिया की EIA यूनिवर्सिटी में 'द फ्यूचर इज टुडे' कॉन्फ्रेंस में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) और भाजपा की विचारधारा के मूल में कायरता है।' इसके लिए उन्होंने विदेश मंत्री एस जयशंकर के 2023 में चीन को लेकर दिए बयान का हवाला दिया। पूरी खबर पढ़ें... 21 अप्रैलः अमेरिका में कहा- महाराष्ट्र चुनाव में गड़बड़ी साफ दिख रही राहुल गांधी ने 21 अप्रैल को अमेरिका के बॉस्टन में महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव पर सवाल उठाए। उन्होंने भारतीय प्रवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह पूरी तरह साफ है कि भारतीय चुनाव आयोग समझौता कर चुका है। इस सिस्टम में कुछ गड़बड़ी है। पूरी खबर पढ़ें... 9 सितंबर 2024ः अमेरिका में कहा- सब कुछ मेड इन चाइना राहुल गांधी विपक्ष के नेता के तौर पर पहली बार विदेश दौरे पर थे। उन्होंने 9 सितंबर को अमेरिका के यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्सास के छात्रों से भारतीय राजनीति, इकोनॉमी और भारत जोड़ो यात्रा समेत कई मुद्दों पर चर्चा की। राहुल ने कहा, "भारत में सब मेड इन चाइना है। चीन ने प्रोडक्शन पर ध्यान दिया है इसलिए चीन में रोजगार की दिक्कतें नहीं हैं।" नेता प्रतिपक्ष बनने से पहले की विदेशी यात्राएं जो विवादित रहीं... ……………………… यह खबर भी पढ़ें… राहुल बोले- देश चलाना मोदी के बस की बात नहीं: सोना न खरीदें, विदेश न जाएं जैसी 7 अपीलें उपदेश नहीं; नाकामी के सबूत राहुल गांधी ने 11 मई को पश्चिम एशिया में चल रहे संकट से निपटने के लिए पीएम नरेंद्र मोदी की हालिया 'सात अपीलों' पर पलटवार किया था। उन्होंने इसे नाकामी करार दिया। कहा कि अब देश चलाना प्रधानमंत्री के बस में नहीं रह गया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    ममता काला कोट पहनकर कलकत्ता हाईकोर्ट पहुंचीं:चुनावी हिंसा से जुड़े मामले में पैरवी की; बाहर निकलीं तो बुआ चोर-भतीजा चोर के नारे लगे
    Next Article
    सबरीमला में महिलाओं की एंट्री मामला, SC का फैसला सुरक्षित:16 दिन सुनवाई चली; कोर्ट ने केंद्र, धार्मिक संगठनों और याचिकाकर्ताओं की दलीलें सुनीं

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment