Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा ईमानदार होती तो 2014 में लागू हो जाता महिला-आरक्षण:कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने कहा- बिल हम लाए, भाजपा ने जानबूझकर रोका

    5 hours ago

    1

    0

    यूपी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी ब्याहता पत्नी को सम्मान नहीं दिया, वो देश की महिलाओं को क्या सम्मान देंगे? महिलाओं के आरक्षण की बात सिर्फ ढकोसला है। अजय राय ने कहा कि कांग्रेस पार्टी हमेशा से ही महिलाओं को सम्मान देती रही है। सबसे पहले सरोजनी नायडू को उत्तर प्रदेश का राज्यपाल और सुचित्रा कृपलानी को प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री के रूप में कार्य करने का अवसर दिया था। देश की पहली महिला प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी, पहली महिला राष्ट्रपति प्रतिभा ताई पाटिल और पहली बार किसी महिला जगजीवन राम की पुत्री मीरा कुमार को लोकसभा अध्यक्ष बनाने का काम कांग्रेस ने ही किया। भाजपा यदि ईमानदार होती तो 2014 में ही ये बिल पास हो जाता अजय राय बुधवार को लखनऊ प्रदेश कार्यालय में मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि महिला आरक्षण बिल सबसे पहले कांग्रेस पार्टी ही लेकर आई और राज्यसभा में उसको पास भी कर दिया गया था। भाजपा यदि ईमानदार होती तो राज्यसभा से पास बिल को लोकसभा में पास करके 2014 से ही महिला आरक्षण लागू कर सकती थी, लेकिन इनका इरादा कभी भी महिलाओं को आरक्षण देने का नहीं था। पिछली बार भी जब यह महिला आरक्षण बिल लाए थे, तब भी उसमें कई सवाल छोड़ दिए थे। सरकार की नाकामी है नोएडा की घटना अजय राय ने कहा कि नोएडा घटना सरकार की नाकामी को दर्शाती है। सरकार इस मुद्दे पर निर्णय लेने में असफल साबित हुई है। इसी का परिणाम है कि नोएडा में आज कई लोग घायल हैं। जिस पर पुलिस ने बर्बर लाठीचार्ज किया, उन्हीं को गिरफ्तार कर लिया गया है। कांग्रेस सरकार के समय लोगों को स्थाई नौकरियां दी जाती थी। अब संविदा नौकरियां दी जाने लगी। अजय राय ने कहा कि भाजपा की सरकार में आउटसोर्सिंग के माध्यम से दैनिक वेतन भोगी के रूप में नौकरियां दी जा रही है। इस तरह की नौकरी एक तो सुरक्षित नहीं है, दूसरी ओर कम वेतन दिया जाता है और तीसरी तरफ वेतन का बड़ा हिस्सा आउटसोर्सिंग का ठेकेदार खा जाता है। काम करने के घंटे बढ़ाए अजय राय कहा कि कांग्रेस की सरकार में अंतरराष्ट्रीय नियम का पालन करते हुए श्रमिकों के काम के 8 घंटे तय था। इसे भाजपा सरकार ने बढ़ाकर समय मात्र 8 घंटे हुआ करता था 12 घंटे कर दिया है। मजदूरों का वेतन कम से कम 25 हजार रूपए किया जाए और काम का समय 8 घंटे किया जाए। टेट की परीक्षा से शिक्षकों को छूट दी जाए कांग्रेस अध्यक्ष राय ने 1 से 8वीं कक्षा तक बच्चों को 25 से 30 सालों से पढ़ा रहे शिक्षकों के लिए अनिवार्य किए गए टेट की परीक्षा की निंदा की। कहा कि टेट की परीक्षा जुलाई 2011 से लागू हुई है। ऐसे में प्रदेश में 1.78 लाख शिक्षकों की नौकरी खतरे में आ गई है। कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत से इन शिक्षकों के साथ खड़ी है। किसी भी शिक्षक की नौकरी समाप्त नहीं होने दी जाएगी। कांग्रेस सरकार बनने पर उनको फिर से सेवा मे बहाल किया जाएगा। इस मौके पर कांग्रेस कमेटी मीडिया विभाग के चेयरमैन डॉ. सीपी राय, प्रदेश प्रवक्ता शुचि विश्वास व सचिन रावत मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    यूपी की बड़ी खबरें:यूपी होमगार्ड में निकली भर्ती, प्लाटून कमांडर और ब्लॉक ऑर्गेनाइजर के 295 पद, 16 जून से आवेदन शुरू
    Next Article
    कानपुर की 10 बड़ी खबरें, VIDEO में:पति से विवाद के बाद पत्नी ने जान दी; दोपहर में गर्म हवा ने लू का एहसास कराया, पारा 38.2°C

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment