Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा जिला उपाध्यक्ष यशवर्धन चौधरी का स्वागत:इटावा कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने किया सम्मान

    2 hours ago

    1

    0

    इटावा कचहरी परिसर में भाजपा जिला कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित जिला उपाध्यक्ष यशवर्धन चौधरी एडवोकेट का जोरदार स्वागत किया गया। जिला शासकीय कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में शासकीय अधिवक्ताओं और अन्य वकीलों ने उन्हें माला पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। कचहरी परिसर में स्वागत कार्यक्रम इस दौरान जिला शासकीय अधिवक्ता शिवकुमार शुक्ला सहित कई वरिष्ठ अधिवक्ता मौजूद रहे। सभी ने यशवर्धन चौधरी को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी और उनके नेतृत्व में संगठन को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई। देखें, 3 तस्वीरें… अधिवक्ताओं ने दी शुभकामनाएं कार्यक्रम में अनुराग दुबे, रमाकांत चतुर्वेदी, तरुण शुक्ला, कौशलेंद्र तोमर, मंजू शाक्य, निखिल अग्रवाल, अजीत तोमर, योगेंद्र परिहार, संध्या कुशवाहा, कमल माथुर, सुबोध राजपूत, सुभाष राजपूत, राकेश राजपूत, तुषार गुप्ता, जयंत कुमार, अभिषेक तिवारी और उमेश सहित अन्य अधिवक्ताओं ने भी सम्मान करते हुए शुभकामनाएं दीं। नई जिम्मेदारी पर जताया आभार यशवर्धन चौधरी ने सभी अधिवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन और समाज के हित में निरंतर कार्य करना उनकी प्राथमिकता रहेगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम, एक महीने पहले शादी समारोह में आया था
    Next Article
    राम जन्मभूमि के सूर्य मंदिर पर ध्वजारोहण हुआ:अष्टमी पर चढ़ा ‘ऊं’ लिखा भगवा धर्म ध्वज, संतों की मौजूदगी में हुआ धार्मिक अनुष्ठान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment