Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    फतेहपुर में पेड़ से लटका मिला युवक का शव:पत्नी से विवाद के बाद उठाया कदम, एक महीने पहले शादी समारोह में आया था

    2 hours ago

    1

    0

    उत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले में एक युवक का शव गांव के बाहर आम के बाग में पेड़ से लटका हुआ मिला। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने शव देखा, जिसके बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक के परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, युवक ने अपनी पत्नी से विवाद के बाद यह कदम उठाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मृतक की पहचान गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव निवासी 35 वर्षीय राजा यादव पुत्र रतिराम यादव के रूप में हुई है। राजा यादव जम्मू में नीलकमल कंपनी में मजदूरी करता था और फरवरी में एक पारिवारिक शादी में शामिल होने घर आया था। परिजनों के मुताबिक, बुधवार रात राजा का अपनी पत्नी केशकली से किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई थी। पत्नी से विवाद के बाद राजा गुस्से में घर से चादर लेकर बाहर निकल गया था। गुरुवार सुबह करीब 6 बजे जंगल की ओर जाने वाले लोगों ने गांव के रामानुज द्विवेदी के बाग में आम के पेड़ से उसका शव फांसी पर लटका देखा। मृतक के घर में पत्नी केशकली और चार बच्चे - कुलदीप (18), काजल, लक्ष्मी और संदीप का रो-रोकर बुरा हाल है। थाना प्रभारी हनुमान प्रताप सिंह ने बताया कि आम के पेड़ पर युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिलने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों ने बताया है कि पत्नी से विवाद के बाद युवक ने यह कदम उठाया है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    फतेहपुर में पत्नी से विवाद पर पति ने लगाई फांसी:पेड़ पर लटका मिला शव, जम्मू में करता था काम
    Next Article
    भाजपा जिला उपाध्यक्ष यशवर्धन चौधरी का स्वागत:इटावा कचहरी परिसर में अधिवक्ताओं ने किया सम्मान

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment