Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा जिलाध्यक्ष गोकुल मौर्य का पीलीभीत में भव्य स्वागत:सेहरामऊ से मुख्यालय तक कार्यकर्ताओं ने स्टॉल लगाकर माला पहनाई

    2 hours ago

    1

    0

    भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य का रविवार को पीलीभीत जनपद में प्रथम आगमन हुआ। लखनऊ से मनोनयन के बाद पहली बार पीलीभीत पहुंचे मौर्य का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। पूरनपुर से लेकर पीलीभीत मुख्यालय तक का मार्ग भगवा रंग में रंगा नजर आया। रविवार दोपहर लगभग 2:00 बजे गोकुल प्रसाद मौर्य का काफिला शाहजहांपुर रोड स्थित जनपद की सीमा सेहरामऊ थाना क्षेत्र में पहुंचा। यहां बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाएं और बुके भेंट कर नए जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया। इस अवसर पर पूरनपुर विधायक बाबूराम पासवान, नगरपालिका अध्यक्ष शैलेंद्र गुप्ता और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अपूर्व सिंह सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे। स्वागत के बाद जिलाध्यक्ष का काफिला पूरनपुर नगर पहुंचा। यहां नगर पालिका परिषद के सभागार में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। वक्ताओं ने गोकुल प्रसाद मौर्य को एक जमीनी कार्यकर्ता बताते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में जनपद में संगठन को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने आगामी चुनावों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत का भरोसा जताया। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गोकुल प्रसाद मौर्य ने कार्यकर्ताओं के प्रेम और उत्साह के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि पार्टी ने उन जैसे साधारण कार्यकर्ता पर जो भरोसा जताया है, उस पर वह पूरी निष्ठा से खरा उतरेंगे। मौर्य ने बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने और केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने को अपना मुख्य लक्ष्य बताया। पूरनपुर में कार्यक्रम संपन्न होने के बाद जिलाध्यक्ष का काफिला कलीनगर और गजरौला होते हुए पीलीभीत मुख्यालय के लिए रवाना हुआ। मार्ग में जगह-जगह मंडल अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं ने स्टॉल लगाकर उनका स्वागत किया। सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था।
    Click here to Read more
    Prev Article
    हरदोई में दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार:अश्लील वीडियो बनाकर करता था ब्लैकमेल, पिता की शिकायत पर कार्रवाई
    Next Article
    प्रयागराज में मीटर बदलने पहुंची बिजली विभाग की टीम, हंगामा:स्थानीय लोगों ने लगाया जबरन पैसे वसूलने का आरोप

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment