Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा का 47 स्थापना दिवस मनाया गया:कानपुर में क्षेत्रिय अध्यक्ष बोले- करोडों कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान से पार्टी ने जनसेवा की यात्रा तय की

    1 hour ago

    2

    0

    भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस के अवसर पर शहर के क्षेत्रीय कार्यालय और जिला उत्तर कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान पदाधिकारी और कार्यकर्ता बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने पार्टी की स्थापना से लेकर अब तक की यात्रा पर चर्चा की। वक्ताओं ने बताया कि किस तरह पुराने पदाधिकारियों के संघर्ष और समर्पण से पार्टी लगातार आगे बढ़ी और आज देश की सबसे बड़ी कार्यकर्ता आधारित पार्टी बनी। नवीन मार्केट स्थित उत्तर भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल और जिला उत्तर अध्यक्ष अनिल दीक्षित मौजूद रहे। इस दौरान विधायक सुरेन्द्र मैथानी और नीलिमा कटियार, साथ ही एमएलसी सलीस विश्नोई भी शामिल हुए। इसके अलावा युवा संगठन के पदाधिकारी, नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष और मंत्री भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी कार्यालय में ही पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर विधायकों और पदाधिकारियों ने पुष्प अर्पित किए। इस मौके पर “भाजपा जिंदाबाद” के नारों से पूरा परिसर गूंज उठा। शहर के नौबस्ता कार्यालय में स्थापनी दिवस के मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल द्वारा पार्टी ध्वज फहराने के साथ हुई। इस अवसर पर मौजूद पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने “भारत माता की जय” और “भाजपा जिंदाबाद” के नारे लगाए। स्थापना दिवस की खुशी में कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी। 46 साल की यात्रा त्याग और समर्पण का परिणाम कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष प्रकाश पाल ने कहा कि 1980 में स्थापना के बाद से भाजपा ने जनसेवा के संकल्प के साथ लंबी यात्रा तय की है। उन्होंने कहा कि आज पार्टी जिस मुकाम पर पहुंची है, वह करोड़ों कार्यकर्ताओं के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने आगे कहा कि 46 वर्षों का सफर पूरा कर पार्टी लगातार अंत्योदय के लक्ष्य की ओर अग्रसर है। ये कार्यकर्ता मौजूद रहे कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एवं महिला आयोग सदस्य अनीता गुप्ता, क्षेत्रीय मंत्री पवन प्रताप सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष राधेश्याम पांडेय, विनोद शुक्ला, जिला पंचायत अध्यक्ष स्वप्निल वरुण, ग्रामीण जिला अध्यक्ष उपेंद्र पासवान सहित कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा शिवराम सिंह, अनूप अवस्थी, जय प्रकाश कुशवाहा, रघुनंदन भदौरिया, के.के. सचान, विकास दुबे, मोहित सोनकर, आलोक शुक्ला, पवन पांडे और ऋषभ शुक्ला समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
    Click here to Read more
    Prev Article
    CM योगी आदित्यनाथ आजमगढ़ पहुंचे:डेयरी केंद्र का उद्घाटन किया, 165 गांव को लाभ होगा; 3833 महिलाओं रोजगार मिलेगा
    Next Article
    रवानी ट्राइब को कहार जाति से अलग करने को याचिका:हाईकोर्ट ने केंद्र व यूपी सरकार से मांगा जवाब, 11 मई को होगी सुनवाई

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment