Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    CM योगी कल रखेंगे ग्रेटर आगरा की नींव:यहां विकसित होने वाली 10 टाउनशिप के देश की प्रमुख नदियों के नाम पर होंगे

    1 hour ago

    1

    0

    मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 7 अप्रैल को ग्रेटर आगरा की नींव रखने जा रहे हैं। लगभग 449.65 हेक्टयर जमीन पर विकसित होने वाले ग्रेटर आगरा में 10 टाउनशिप होंगी। इनके नाम देश की प्रमुख नदियों के नाम पर होंगे। CM योगी इस योजना का शिलान्यास कर आगरा को विस्तार देंगे। पहले जानिये CM का प्रोग्राम... मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग डेढ़ घंटा आगरा में रहेंगे। वे मथुरा से आगरा आएंगे। मथुरा-वृंदावन में कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे हेलीकॉप्टर से सीधे रहनकलां-रायपुर पहुंचेंगे। यहां पर हेलीपैड बनाया गया है। वे ग्रेटर आगरा का शिलान्यास करेंगे। टाउनशिप के मॉडल का अवलोकन करेंगे। इसके बाद रैली को संबोधित करेंगे। शाम लगभग 5.35 बजे रहनकलां-रायपुर हैलीपेड से खेरिया हवाई अड्‌डे के लिए रवाना होंगे। यहां शाम 5.50 बजे राजकीय विमान से लखनऊ के लिए रवाना होंगे। CM का मिनट-टू-मिनट प्रोग्राम 2.10 बजे खेरिया हवाई अड्‌डे आएंगे 2.15 बजे खेरिया हवाई अड्‌डे से वृंदावन, मथुरा के लिए रवाना होंगे 4.05 बजे वृंदावन, मथुरा से आगरा के लिए रवाना 4.25 बजे रायपुर-रहनकलां, आगरा हैलीपेड पर आगमन 4.30 बजे ग्रेटर आगरा का शिलान्यास 5.35 बजे हैलीपेड से खेरिया हवाई अड्‌डे के लिए रवाना होंगे 5.45 बजे खेरिया हवाई अड्‌डा 5.50 बजेखेरिया हवाई अड्‌डे से लखनऊ के लिए रवाना कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां अंतिम चरण में ग्रेटर आगरा यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे रायपुर-रहनकलां में विकसित किया जाएगा यहीं पर शिलान्यास कार्यक्रम होगा। CM योगी वृंदावन से सीधे यहीं पहुंचेंगे। कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शिलान्यास पंडाल तैयार किया जा रहा है। इसके पास ही ग्रेटर आगरा का मॉडल रखा जाएगा, जिसका CM योगी अवलोकन करेंगे। कार्यक्रम स्थल पर ही वे जनसभा को भी संबोधित करेंगे। मौसम को देखते हुए वाटर प्रूफ हेंगर तैयार किया जा रहा है। मुख्यमंत्री के लिए यहां हैलीपेड भी तैयार किया गया है। 449 हेक्टेयर में डवलप होंगी 10 टाउनशिप ग्रेटर आगरा में आगरा विकास प्राधिकरण (ADA) की प्रस्तावित 10 टाउनशिप के नाम देश की प्रमुख नदियों के नाम पर होंगे। ADA इनर रिंग रोड के पास ग्रेटर आगरा डवलप करेगा। इसके लिए रहनकलां और रायपुर गांव में जमीन का अधिग्रहण किया गया है। इसके तहत 449 हेक्टेयर में 10 टाउनशिप डवलप करने की योजना है। इनके नाम देश की प्रमुख नदियों के नाम पर होंगे। ये होंगे 10 टाउनशिप के नाम सबसे बड़ी होगी गोमती पुरम टाउनशिप ले-आउट प्लाने के अनुसार, 49.45 हेक्टेयर में फैली ‘गोमतीपुरम’ सबसे बड़ी प्रस्तावित टाउनशिप होगी, जबकि 26.83 हेक्टेयर के साथ ‘सिंधुपुरम’ सबसे छोटी होगी।
    Click here to Read more
    Prev Article
    ज्योति बोलीं- साथ रहना मुमकिन नहीं, दो महीने में तलाक:पीसीएस अफसर ने कहा- डायवोर्स लास्ट स्टेज पर, पति आलोक का पीआर वो जाने
    Next Article
    सुलतानपुर में 25 हजार का इनामी अपराधी गिरफ्तार:हत्या समेत कुल 9 केस हैं दर्ज, लंबा आपराधिक इतिहास है

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment