Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा की नई टीम में सिर्फ 18% महिलाएं:65 सदस्यों में 51 नए चेहरे, वसुंधरा सबसे उम्रदराज, युवा मोर्चा अध्यक्ष से 38 साल बड़ी

    18 hours ago

    1

    0

    भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने सोमवार को अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है। इसमें 65 सदस्य हैं। इनमें से 12, यानी 18% महिला सदस्य हैं। 14 सदस्यों को दोबारा जिम्मेदारी दी गई है, जबकि 51 नए सदस्य हैं। 73 साल की वसुंधरा राजे सबसे सीनियर हैं। जबकि 35 साल डॉक्टर हेमांग जोशी सबसे युवा है। अगले साल चुनाव वाले उत्तर प्रदेश से 8, उत्तराखंड से 4, गुजरात से 4 और पंजाब से 2, यानी कुल 18 चेहरे नई टीम में शामिल हैं। नितिन की ‘नवीन टीम’ के बारे में रोचक जानकारी 5 ग्राफिक्स में पढ़िए.. 2027 के विधानसभा चुनाव वाले राज्यों से 18 चेहरे भाजपा की नई टीम में 2027 में विधानसभा चुनाव वाले 7 राज्यों में से 4 राज्यों को प्रतिनिधित्व मिला है। उत्तर प्रदेश से 8, उत्तराखंड से 4, गुजरात से 4 और पंजाब से 2, यानी कुल 18 चेहरे नई टीम में शामिल हैं। वहीं गोवा, मणिपुर और हिमाचल प्रदेश से कोई नाम नहीं है। 65 सदस्यों में केवल 12 महिलाएं भाजपा की नई राष्ट्रीय टीम में कई महिला नेताओं को अहम संगठनात्मक जिम्मेदारियां दी गई हैं। इनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय महासचिव, सचिव और मोर्चा व सोशल मीडिया से जुड़े पद शामिल हैं। 65 में से सिर्फ 14 पुराने चेहरे नई टीम में 14 पुराने चेहरों को दोबारा जगह मिली है, जबकि 51 नए चेहरे शामिल किए गए हैं। यानी 65 सदस्यों वाली टीम में करीब 78.5% नए चेहरे हैं। इससे साफ है कि संगठन में बड़े स्तर पर बदलाव किया गया है, हालांकि कुछ अनुभवी नेताओं को भी बरकरार रखा गया है। सभी मोर्चों के अध्यक्ष हटे, कुल 29 चेहरे ड्रॉप पिछली टीम के 29 चेहरों को नई राष्ट्रीय टीम में जगह नहीं मिली है। इनमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, महासचिव, सचिव और कोषाध्यक्ष जैसे प्रमुख संगठनात्मक पदों पर रहे नेता भी शामिल हैं। इसके अलावा मोर्चा, कार्यालय और मीडिया से जुड़े कुछ पुराने पदाधिकारियों को भी नई टीम में जगह नहीं दी गई। वसुंधरा सबसे उम्रदराज, हेमांग सबसे युवा भाजपा की नई 65 सदस्यीय टीम में सबसे उम्रदराज चेहरा वसुंधरा राजे हैं, जिनकी उम्र 17 अगस्त 2026 को 73 साल है। वहीं सबसे युवा चेहरा डॉ. हेमांग जोशी हैं, जिनकी उम्र 35 साल है। यानी नई टीम में सबसे ज्यादा उम्र और सबसे कम उम्र के चेहरों के बीच 38 साल का अंतर है। हालांकि सभी 65 नेताओ की उम्र की अभी पूरी डिटेल सामने नहीं आई है। ------------------------------- ये खबर भी पढ़ें… भाजपा IT सेल के इंचार्ज अमित मालवीय हटाए गए:नितिन नवीन की नई टीम में राम माधव–स्मृति ईरानी की वापसी; बीएल संतोष संगठन महामंत्री बने रहेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने पद संभालने के 209 दिन बाद सोमवार को 65 सदस्यों की कार्यकारिणी का ऐलान कर दिया। राम माधव को उपाध्यक्ष और स्मृति ईरानी को महासचिव बनाकर वापस लाया गया है। पूरी खबर पढ़ें…
    Click here to Read more
    Prev Article
    खोखे में बारूद भरते वक्त निकली चिंगारी, कर्मचारी झुलसा:जबलपुर की ऑर्डनेंस फैक्ट्री में हादसा; जांच के लिए बोर्ड ऑफ इन्क्वायरी बनाया
    Next Article
    स्वतंत्रता दिवस से पहले आतंकी शहजाद भट्टी का नेटवर्क खत्म:14 राज्यों से 253 लोग हिरासत में लिए; इनके पास पाकिस्तान में बने ग्रेनेड मिले

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment