Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा की दिल्ली में वर्कशॉप शुरू, चुनावों पर मंथन:पांच सत्रों में तय होगी रणनीति, पीएम मोदी, नितिन नवीन भी शामिल

    15 hours ago

    1

    0

    आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों और संगठन को मजबूत करने के लिए भाजपा ने रणनीति पर मंथन शुरू कर दिया है। इसके लिए शुक्रवार को दिल्ली के पूसा में पार्टी की दो दिवसीय संगठनात्मक कार्यशाला शुरू हुई। इसमें पीएम मोदी समेत पार्टी के वरिष्ठ नेता, राष्ट्रीय पदाधिकारी, प्रदेश अध्यक्ष और संगठन प्रभारी शामिल हो रहे हैं। बैठक में 2027 में होने वाले विधानसभा चुनावों की रणनीति, संगठन के कामकाज की समीक्षा और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर चर्चा होगी। पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर चर्चा उद्घाटन सत्र की अध्यक्षता BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन और राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) बी.एल. संतोष कर रहे हैं। इसमें संगठन मजबूत करने और पार्टी की गतिविधियों को आगे बढ़ाने पर चर्चा होगी। नवीन भी प्रतिभागियों को संबोधित कर सकते हैं। अगस्त में PM मोदी राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मिले थे PM मोदी ने 22 अगस्त को नई दिल्ली स्थित पार्टी मुख्यालय में राष्ट्रीय पदाधिकारियों से मुलाकात की थी। यह BJP अध्यक्ष नितिन नवीन की 65 सदस्यीय टीम की घोषणा के बाद उनकी पहली बैठक थी। नितिन नबीन ने 17 अगस्त को 65 सदस्यीय टीम का ऐलान किया था। बैठक के बाद PM मोदी ने X पर लिखा था, ‘संगठनात्मक बैठकें पार्टी को मजबूत करने और लोगों से जुड़ाव बढ़ाने के लिए नए विचारों और नजरियों पर चर्चा का मंच होती हैं। पार्टी के सहयोगियों और नई संगठनात्मक टीम के साथ शानदार बातचीत हुई।’
    Click here to Read more
    Prev Article
    परिसीमन बिल का विरोध करेगी कांग्रेस:संसदीय दल की मीटिंग में फैसला, INDIA ब्लॉक के साथ रणनीति बनाएंगे, स्टालिन और शरद गुट को भी बुलाएंगे
    Next Article
    तमिलनाडु में दीपथून पर दीप नहीं जला, सुप्रीम कोर्ट नाराज:कहा- अफसरों ने राजनीतिक आकाओं का आदेश माना, CRPF सुरक्षा में दीप जलाएं; मंदिर ट्रस्टी हटाए

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment