Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    Taiwan Elections: 22 शहरों और काउंटी में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए मतदान

    2 hours from now

    2

    0

    ताइवान में 22 शहरों और काउंटी में महापौर, परिषद सदस्यों और अन्य पदों पर चुनाव के लिए मतदान हो रहा है। इस चुनाव में देश के कुछ प्रमुख शहरों में बेहद कड़ा और चौंकाने वाला मुकाबला देखने को मिल रहा है। मतदान स्थानीय समयानुसार सुबह आठ बजे शुरू हुआ और शाम चार बजे समाप्त होगा।आम तौर पर मतों की गिनती और परिणाम उसी दिन घोषित कर दिए जाते हैं। निर्वाचित प्रतिनिधियों का कार्यकाल चार साल का होगा। अधिकतर उम्मीदवार सत्तारूढ़ डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव पार्टी (डीपीपी) या नेशनलिस्ट पार्टी के हैं, जिसे कुओमिंतांग या केएमटी के नाम से भी जाना जाता है।पारंपरिक रूप से केएमटी का स्थानीय चुनावों में प्रदर्शन अच्छा रहा है। वर्ष 2022 में डीपीपी को 22 में से केवल पांच क्षेत्रों में ही जीत मिली थी। ताइवान एक स्व-शासित लोकतंत्र है, जिस पर चीन अपना दावा करता है।चुनाव से पहले, सरकार ने चीन द्वारा लगातार चलाए जा रहे ‘दुष्प्रचार’ अभियानों का हवाला देते हुए जनता को सोशल मीडिया पर किए जाने वाले किसी भी फर्जी दावे के प्रति सतर्क रहने की चेतावनी दी है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    Trade Fair में Delhi Traffic Police ने काटे 217 चालान, 12 लाख पहुंचे थे दर्शक
    Next Article
    Makkah Pact: सऊदी अरब पर हूती हमलों के खिलाफ एक हुए Pakistan और तुर्किये

    Related विदेश Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment