Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख, मंडल अध्यक्ष की तस्वीर गायब:मेंहदावल विधायक कार्यक्रम में पहुंचे थे, मंडल अध्यक्ष ने कहा- कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही

    2 hours ago

    1

    0

    संतकबीरनगर में सांथा विकासखंड में एक कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम के बैनर से भाजपा ब्लॉक प्रमुख अरविंद जायसवाल और भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजनंदन पाठक का नाम और फोटो गायब था। घटना को लेकर सोशल मीडिया पर लोग प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। घटना सांथा ब्लॉक प्रमुख अरविंद जायसवाल के गांव राजेडीहा से संबंधित है। बीते 10 अप्रैल को विकासखंड क्षेत्र के राजेडीहा के सौरहा में "नागरिक अभिनंदन समारोह" आयोजित किया गया था। यह कार्यक्रम सांथा विकासखंड की चार वर्ष की उपलब्धियों को दर्शाने के लिए था, जिसमें मेंहदावल विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। सोशल मीडिया पर लोग प्रतिक्रिया दे रहे हैं… अपने ही गांव के कार्यक्रम में मौजूद नहीं थे ब्लाक प्रमुख हालांकि, मामला ने अब तूल पकड़ा है। कार्यक्रम के लिए लगाए गए बैनर में सांथा के ब्लॉक प्रमुख अरविंद जायसवाल का नाम और फोटो दोनों नहीं थे। चार साल पूरे होने पर उन्हीं के गांव में आयोजित इस कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख स्वयं मौजूद नहीं थे। कार्यक्रम के अध्यक्षता कर रहे मंडल अध्यक्ष की भी फोटो गायब इसी तरह, कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे ब्लॉक के मंडल अध्यक्ष बृजनंदन पाठक का भी नाम और फोटो बैनर में नहीं था, जिससे वे भी नाराज हो गए। सोशल मीडिया पर यह मामला पहुंचने के बाद लोगों की प्रतिक्रियाएं सामने आने लगी हैं। पूर्व मंडल अध्यक्ष ने उठाए सवाल भाजपा के सांथा से पूर्व मंडल अध्यक्ष हरीश राय ने सवाल उठाया कि जब कार्यक्रम ब्लॉक प्रमुख के गांव में आयोजित हो रहा है, तो बैनर पर उनका नाम और फोटो क्यों नहीं है। राजन अग्रहरि नामक एक युवक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर लिखा, “अहंकारी जनप्रतिनिधि का पतन तय है।” इस पूरे मामले पर भाजपा मंडल अध्यक्ष बृजनंदन पाठक ने बताया कि बैनर में उनका फोटो और नाम नहीं था, जिसके कारण वे कार्यक्रम स्थल से वापस लौट रहे थे, लेकिन वहां मौजूद कुछ प्रबुद्धजनों ने उन्हें रोक लिया। विधायक अनिल कुमार त्रिपाठी ने कहा कि यह उनका निजी कार्यक्रम नहीं था, वे बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित हुए थे और उन्हें बैनर के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अल-कायदा के 3 आतंकियों को उम्र कैद:50-50 हजार का जुर्माना, कुकर बम के साथ 2021 में लखनऊ में पकड़े गए थे
    Next Article
    सुल्तानपुर में शिक्षकों का मशाल जुलूस:टीईटी अनिवार्यता के विरोध में प्रदर्शन, सरकार से पुनर्विचार की मांग

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment