Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सिसोदिया संभल पहुंचे:बोले- हम हमेशा चुनावी मूड में रहते हैं, धुरंधर 2 को लेकर कहा- विपक्ष मुद्दाविहीन

    2 hours ago

    1

    0

    संभल में भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचे पश्चिमी क्षेत्रीय अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने नवीन जिला कार्यकारिणी और शासन द्वारा नामित सभासदों को वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड जीत के लिए संकल्प दिलाया। यह कार्यक्रम सोमवार दोपहर 2 बजे आयोजित हुआ, जहां कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। अध्यक्ष सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का कार्यकर्ता केवल चुनाव के लिए नहीं होता, बल्कि वह 365 दिन काम करता है। उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि हम हमेशा चुनावी मूड में रहते हैं, जबकि विपक्ष केवल चुनाव के समय बरसाती मेंढक की तरह बाहर आता है। सिसोदिया ने आगे कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आम जनमानस के बीच रहता है, सरकार की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाता है और उनके सुख-दुख में शामिल होता है। यही कारण है कि भारतीय जनता पार्टी लगातार चुनाव जीतती है। 'धुरंधर 2' फिल्म को लेकर विपक्ष द्वारा प्रोपेगेंडा के आरोप पर सत्येंद्र सिसोदिया ने कहा कि विपक्ष मुद्दाविहीन है, इसलिए उन्हें कुछ न कुछ तो कहना ही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि फिल्म बनाने वाले अपनी फिल्म कैसे चलाएं, उसमें क्या पात्र डालें, यह उनका अधिकार है। इस काम को कंट्रोल बोर्ड देखता है, विपक्ष नहीं। अखिलेश यादव के इस आरोप पर कि भाजपा पैसे देकर समाज में नफरत फैलाने वाली फिल्में बनवा रही है, सत्येंद्र सिसोदिया ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि यदि विपक्ष को ऐसा लगता है, तो वे भी अपनी फिल्म बनवा सकते हैं और अपना लाभ देख सकते हैं। सिसोदिया ने दावा किया कि भाजपा कार्यकर्ता के बल पर चुनाव जीतती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता ईमानदारी से काम करता है, वह विपक्ष के कार्यकर्ताओं की तरह लफेबाजी नहीं करता और न ही जमीनों पर कब्जे करता है। इसी कारण लोग हमारे कार्यकर्ता को पसंद करते हैं और उसके कहने से काम करते हैं। उन्होंने जोर देकर कहा कि हमारी सरकारें और कार्यकर्ता आम जनमानस के हितों के लिए काम करते हैं, इसलिए हम लगातार जीतते हैं। बैठक में मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष चौधरी हरेंद्र सिंह रिंकू, पूर्व लोकसभा प्रत्याशी परमेश्वर लाल सैनी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष राजेश सिंघल, पूर्व जिलाध्यक्ष भीष्म शर्मा, पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री मंजू दिलेर, पूर्व जिलाध्यक्ष ओमवीर खड़गवंशी, डॉ नरेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष सौरभ गुप्ता मुखिया, अर्जुन वाल्मीकि, विपिन गुप्ता, जिला महामंत्री शिल्पी गुप्ता, हरिओम शर्मा, बहजोई चेयरमैन राजेश शंकर राजू, सिरसी नगर पंचायत चेयरमैन कौसर अब्बास, सैयद शान अली, सुरेश अटल, सुधीर मल्होत्रा, विरलेश यादव, दीपक यादव, अंकित जैन, योगेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।
    Click here to Read more
    Prev Article
    सोनभद्र में चौराहे का नाम बदलने की मांग:विश्व हिंदू महासंघ ने DM को सौंपा ज्ञापन, बोले- वंदे मातरम चौक किया जाए नाम
    Next Article
    चंदौली सदर तहसील में समाधान दिवस:डीएम-एसपी की अध्यक्षता में 30 में से 3 शिकायतें निस्तारित

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment