Search…

    Saved articles

    You have not yet added any article to your bookmarks!

    Browse articles

    GDPR Compliance

    We use cookies to ensure you get the best experience on our website. By continuing to use our site, you accept our use of cookies, Privacy Policies, and Terms of Service.

    Top trending News
    bharathunt
    bharathunt

    भाजपा महिला मोर्चा ने निकाली जन आक्रोश पदयात्रा:महिला सम्मेलन में विपक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुतला दहन

    3 hours ago

    2

    0

    बागपत में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) महिला मोर्चा ने जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली और एक सम्मेलन का आयोजन किया। इस दौरान विपक्षी दलों पर महिला विरोधी मानसिकता रखने का आरोप लगाते हुए उनका पुतला दहन किया गया। भाजपा नेताओं ने कहा कि विपक्ष ने देश की आधी आबादी के साथ विश्वासघात किया है। शहर के चमरावल रोड स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित जन आक्रोश महिला सम्मेलन में प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री और प्रभारी मंत्री जसवंत सैनी मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। उन्होंने महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि 16 और 17 अप्रैल को संसद में संविधान विधेयक, परिसीमन विधेयक और केंद्र शासित प्रदेश कानून विधेयक पर हुई चर्चा देश के लोकतांत्रिक भविष्य और महिलाओं की भागीदारी से जुड़ा एक ऐतिहासिक अवसर था। सैनी ने आरोप लगाया कि इन दो दिनों में कांग्रेस, समाजवादी पार्टी, टीएमसी और डीएमके ने महिला विरोधी मानसिकता उजागर की है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को मजबूत करना भाजपा सरकार की प्राथमिकता है, जबकि विरोधी पार्टियों ने महिलाओं के साथ छल किया है। प्रदेश मंत्री और जिला प्रभारी डॉ. चंद्रमोहन ने कहा कि विपक्ष की मंशा है कि केवल उनके परिवार की महिलाएं ही सांसद और विधायक बनें, किसी गरीब की बेटी सदन तक न पहुंचे। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए दिए गए कड़े संदेश का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि हम सभी महिला सम्मान के लिए एकजुट हैं। गोष्ठी के बाद महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष और जिला उपाध्यक्ष लता सिसौदिया के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से जन आक्रोश महिला पदयात्रा निकाली गई। चमरावल रोड पर भाजपा महिला मोर्चा ने कांग्रेस और अन्य विपक्षी दलों के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि विपक्ष ने नारी शक्ति वंदन अधिनियम को रोककर महिला विरोधी सोच का प्रदर्शन किया है। इस दौरान महिलाओं ने "नारी शक्ति का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान" के नारे लगाए और विपक्षी दलों पर महिला सशक्तिकरण के खिलाफ होने का आरोप लगाया। इस कार्यक्रम में जिला मंत्री अंजू कश्यप, मनजीत कौर, ममता प्रजापति, सुनीता यादव सहित कई अन्य महिलाएं मौजूद रहीं।
    Click here to Read more
    Prev Article
    अखिलेश यादव ने केदारेश्वर महादेव मंदिर में की पूजा:निर्माण कार्य की प्रगति जानी, आम लोगों से भी मिले; बच्चे को गिफ्ट दिया
    Next Article
    बस्ती में 'जन आक्रोश महिला सम्मेलन':महिलाओं ने नारेबाजी करके अधिकारों की आवाज उठाई, पुतला दहन किया

    Related न्यूज Updates:

    Comments (0)

      Leave a Comment